Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शराब मामले से बरी होने के बाद के. कविता बनाएंगी नई पार्टी

नई दिल्ली। तेलंगाना की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के प्रमुख के. चंद्रशेखर राव की बेटी और पूर्व सांसद के. कविता ने राज्य में नई क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया है। दिल्ली शराब नीति मामले में अदालत से बरी होने के बाद उन्होंने यह घोषणा की।

दिल्ली की एक अदालत ने हाल ही में इस मामले में के. कविता, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कुल 23 आरोपियों को आरोपों से मुक्त कर दिया। इसके बाद के. कविता तिरुमाला स्थित भगवान वेंकटेश्वर (तिरुपति बालाजी) मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में अपनी राजनीतिक योजना का खुलासा किया।

कविता ने कहा कि भगवान बालाजी के आशीर्वाद से वह जल्द ही तेलंगाना में एक नई राजनीतिक पार्टी की स्थापना करेंगी। उनका कहना है कि यह पार्टी पूरी तरह से क्षेत्रीय मुद्दों और राज्य के लोगों के हितों के लिए काम करेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि तेलंगाना की जनता और विशेष रूप से देश की महिलाएं उन्हें समर्थन देंगी।

इस दौरान के. कविता ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों के नेताओं को केंद्रीय एजेंसियों के जरिए निशाना बनाया जाता है। कविता ने कहा कि उनके खिलाफ भी राजनीतिक दुर्भावना के तहत कार्रवाई की गई, लेकिन अदालत ने तथ्यों को देखते हुए उन्हें और अन्य आरोपियों को बरी कर दिया।

कविता ने इसे लोकतंत्र के लिए सकारात्मक संकेत बताते हुए कहा कि न्यायपालिका ने सच को सामने लाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि उनकी नई पार्टी तेलंगाना के विकास, महिलाओं के सशक्तिकरण और क्षेत्रीय हितों को प्राथमिकता देगी।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि के. कविता की नई पार्टी के ऐलान से तेलंगाना की राजनीति में नई हलचल पैदा हो सकती है और आने वाले समय में इसका असर राज्य की राजनीतिक समीकरणों पर भी देखने को मिल सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पीएचडीसीसीआई व एलएंडटी-सुफिन ने बी2बी मार्केट लिंकेज फोरम का किया आयोजन

Summer express, बठिंडा। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने एलएंडटी-सुफिन और बठिंडा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सहयोग से बठिंडा में ‘बठिंडा बी2बी मार्केट लिंकेज फोरम 2026-एक्सप्लोरिंग बठिंडा ऐज ए सोर्सिंग डेस्टिनेशन’ का आयोजन किया। फोरम में उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों और उद्यमियों ने भाग लिया। इस दौरान चर्चा की गई कि...

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

Summer express, गुरुग्राम। पंजाबी बिरादरी महासभा तथा कल्याणी अस्पताल, गुरुग्राम के सौजन्य से रविवार को श्री कृष्ण मंदिर चार-आठ मरला में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन पूर्व प्रधान 4-8 मरला सनातन धर्म मंदिर स्वर्गीय श्री घनश्याम दास कुमार की पुण्य स्मृति में किया गया। शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ नेता तिलक राज...

प्रदेश में वर्तमान में चल रहे 17 संपीड़ित बायोगैस प्लांट: जल्द ही छह और खुलेंगे, 100 प्लांट लगाने का लक्ष्य

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए प्रदेश सरकार गोबर, कचरे और फसल अवशेषों से ईंधन बनाने की नीति पर आगे बढ़ चली है। जल्द ही नई संपीड़ित बायो गैस (सीबीजी) नीति लागू करने की तैयारी है, जिसमें सीबीजी प्लांट लगाने के लिए लीज पर पंचायत...

विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने की तैयारी, 13 को मंत्रिमंडल बैठक में लगेगी मुहर

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 13 अगस्त को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है, जिसमें मानसूत्र की तिथि पर मुहर लगेगी। पिछली कैबिनेट बैठक में अटके चार प्रस्तावाें पर भी अगली बैठक में चर्चा की जा सकती है। इसके अलावा विधानसभा...
Summer Express - हरियाणा सरकार ने बढ़ाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन : दिव्यांग-एसिड पीड़ितों को बड़ा लाभ

महिलाओं और बुजुर्गों सहित कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के खातों में आज आएगा पैसा

Summer express ,मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा में महिलाओं और बुजुर्गों सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के बैंक खातों में आज सोमवार को पेंशन, मानदेय और सहायता राशि डाली जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सुबह दस बजे सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दयालु, लाडो लक्ष्मी, हर घर-हर गृहिणी और आवास योजना के लाभार्थियों के लिए अगली...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.