Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुरुक्षेत्र में एसवाईएल नहर किनारे दिखा 14 फुट लंबा मगरमच्छ, दहशत

कुरुक्षेत्र |  हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के ज्योतिसर गांव के पास सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर में एक विशाल मगरमच्छ दिखाई देने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। राहगीरों और चरवाहों ने नहर किनारे लगभग 14 फुट लंबे मगरमच्छ को देखा और उसका वीडियो बनाकर स्थानीय गोताखोर प्रगट सिंह को भेजा।

बताया जा रहा है कि मगरमच्छ नहर के किनारे धूप सेंकता हुआ नजर आया। उस दौरान आसपास भेड़-बकरियां चरा रहे चरवाहों की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने सुरक्षित दूरी से फोटो और वीडियो बनाकर तुरंत इसकी सूचना गोताखोर प्रगट सिंह को दी। सूचना मिलते ही प्रगट सिंह मौके पर पहुंचे, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही मगरमच्छ तेजी से नहर में उतर गया।

मामले की जानकारी वन्यजीव विभाग को भी दे दी गई है। विभाग ने एहतियात के तौर पर चरवाहों, मछुआरों और आसपास के लोगों को नहर के पास न जाने की चेतावनी जारी की है। साथ ही मगरमच्छ को पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन की तैयारी शुरू कर दी गई है।

गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि इतने बड़े मगरमच्छ को पकड़ना बिना तैयारी के बेहद जोखिम भरा हो सकता है। इसलिए पहले नहर में जाल लगाए जाएंगे और पूरी योजना के तहत रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी नहर में 10 से 12 फुट लंबे मगरमच्छ देखे जा चुके हैं। फिलहाल मौसम में हल्की ठंडक के कारण मगरमच्छ धूप सेंकने के लिए बाहर आया होगा। आने वाले चार-पांच दिनों में उसे पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

धर्मशाला में बरसे मेघ, मौसम हुआ खुशनुमा, लोगों को मिली गर्मी से राहत

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला और इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलाई। आसमान में छाए घने बादलों के बाद हुई झमाझम बारिश से तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई, जिससे पूरे क्षेत्र का मौसम सुहावना हो गया। बारिश के...

11 हजार वोल्ट की तारों की चपेट में आए दो मासूम, गंभीर हालत में  पीजीआई रेफर

Summer express/अंबाला-:अंबाला छावनी के बोह गांव में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। घर की छत पर खेल रहे दो मासूम बच्चे 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों बच्चों को पहले अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती...

अंबाला पुलिस का बड़ा एक्शन: स्मैक तस्करों से पूछताछ के बाद दिल्ली से नाइजीरियन ड्रग सप्लायर गिरफ्तार

Summer express /अंबाला-:अंबाला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का खुलासा किया है। एंटी नारकोटिक सेल ने पहले दो स्थानीय तस्करों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। उनसे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने दिल्ली में छापेमारी कर एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी...

2 लाख की रोबोटिक सर्जरी मात्र 30 हजार में, नेरचौक मेडिकल कॉलेज हुए 61 सफल ऑपरेशन

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:निजी अस्तपालों में रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से लाखों रुपयों की फीस लेकर किए जाने वाले ऑपरेशन अब मंडी जिला के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान श्री लाल बहादुर शास्त्री नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मात्र 30 हजार में किए जा रहे हैं। बीते 4 माह में मेडिकल कॉलेज मे रोबोटिक सर्जरी के 61...

22 दिनों से बूंद-बूंद को तरस रही सिरसा की खन्ना कॉलोनी,पानी के लिए मचा हाहाकार

Summer express/सिरसा,विजय-: हरियाणा के सिरसा शहर में इन दिनों पेयजल संकट गंभीर रूप लेता जा रहा है। शहर की खन्ना कॉलोनी के निवासी पिछले 22 दिनों से पानी की भारी किल्लत का सामना कर रहे हैं। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोगों के घरों में लगे नलों से पानी की जगह सिर्फ हवा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.