Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का एससी कार्ड, कर्मवीर सिंह बौद्ध को बनाया उम्मीदवार

चंडीगढ़। हरियाणा की राजनीति में अनुसूचित वर्ग (एससी) के वोट बैंक को साधने की कोशिशें एक बार फिर तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए अंबाला जिले की मुलाना विधानसभा क्षेत्र से जुड़े कर्मवीर सिंह बौद्ध को उम्मीदवार बनाकर एससी वर्ग को साधने का बड़ा दांव चला है।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार कांग्रेस का यह फैसला केवल हरियाणा तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाले पंजाब चुनाव को भी ध्यान में रखकर लिया गया माना जा रहा है। पंजाब में अनुसूचित वर्ग की आबादी करीब 32 प्रतिशत है, ऐसे में पार्टी एससी समुदाय में अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है।

कांग्रेस पहले से ही हरियाणा में एससी वर्ग से दो सांसदों के जरिए संसद में प्रतिनिधित्व कर रही है। अंबाला लोकसभा क्षेत्र से वरुण चौधरी और सिरसा से कुमारी सैलजा इस वर्ग का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। यदि कर्मवीर सिंह बौद्ध राज्यसभा पहुंचते हैं तो पार्टी को उच्च सदन में भी एससी समुदाय से एक और प्रतिनिधि मिल जाएगा।

दरअसल, हरियाणा में एससी वोट बैंक पिछले कुछ चुनावों से काफी अहम बन चुका है। राज्य में करीब 21 प्रतिशत मतदाता अनुसूचित वर्ग से जुड़े हैं, जबकि 30 प्रतिशत से अधिक ओबीसी और लगभग 24 प्रतिशत जाट मतदाता हैं। ऐसे में लोकसभा और विधानसभा चुनावों में एससी वोट बैंक को साधना सभी राजनीतिक दलों के लिए जरूरी हो गया है। बसपा का पारंपरिक वोट बैंक लगातार कमजोर पड़ने के कारण अन्य दल भी इस वर्ग को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

कर्मवीर सिंह बौद्ध मूल रूप से रोहतक जिले के महम के पास स्थित भैनी महाराजपुर गांव के रहने वाले हैं और वर्तमान में चंडीगढ़ में निवास कर रहे हैं। उनका अंबाला जिले की मुलाना विधानसभा से भी पुराना जुड़ाव रहा है। वह हरियाणा सिविल सचिवालय में प्रशासकीय अधिकारी के पद से करीब पांच वर्ष पहले सेवानिवृत्त हुए थे।

कांग्रेस संगठन में भी उन्हें कई अहम जिम्मेदारियां मिल चुकी हैं। वह पार्टी के एससी सेल के हिमाचल प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय समन्वयक रह चुके हैं। इसके अलावा बिहार सहित कई राज्यों के चुनावों में भी संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।

विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने मुलाना सीट से कांग्रेस टिकट के लिए आवेदन भी किया था, हालांकि उस समय उन्हें टिकट नहीं मिल सका था। कर्मवीर सिंह बौद्ध सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं और ‘संविधान बचाओ आंदोलन’ में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है। उनकी पत्नी जुलाना की रहने वाली हैं और श्रम विभाग में सहायक पद पर कार्यरत हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

धर्मशाला में बरसे मेघ, मौसम हुआ खुशनुमा, लोगों को मिली गर्मी से राहत

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला और इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलाई। आसमान में छाए घने बादलों के बाद हुई झमाझम बारिश से तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई, जिससे पूरे क्षेत्र का मौसम सुहावना हो गया। बारिश के...

11 हजार वोल्ट की तारों की चपेट में आए दो मासूम, गंभीर हालत में  पीजीआई रेफर

Summer express/अंबाला-:अंबाला छावनी के बोह गांव में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। घर की छत पर खेल रहे दो मासूम बच्चे 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों बच्चों को पहले अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती...

अंबाला पुलिस का बड़ा एक्शन: स्मैक तस्करों से पूछताछ के बाद दिल्ली से नाइजीरियन ड्रग सप्लायर गिरफ्तार

Summer express /अंबाला-:अंबाला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का खुलासा किया है। एंटी नारकोटिक सेल ने पहले दो स्थानीय तस्करों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। उनसे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने दिल्ली में छापेमारी कर एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी...

2 लाख की रोबोटिक सर्जरी मात्र 30 हजार में, नेरचौक मेडिकल कॉलेज हुए 61 सफल ऑपरेशन

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:निजी अस्तपालों में रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से लाखों रुपयों की फीस लेकर किए जाने वाले ऑपरेशन अब मंडी जिला के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान श्री लाल बहादुर शास्त्री नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मात्र 30 हजार में किए जा रहे हैं। बीते 4 माह में मेडिकल कॉलेज मे रोबोटिक सर्जरी के 61...

22 दिनों से बूंद-बूंद को तरस रही सिरसा की खन्ना कॉलोनी,पानी के लिए मचा हाहाकार

Summer express/सिरसा,विजय-: हरियाणा के सिरसा शहर में इन दिनों पेयजल संकट गंभीर रूप लेता जा रहा है। शहर की खन्ना कॉलोनी के निवासी पिछले 22 दिनों से पानी की भारी किल्लत का सामना कर रहे हैं। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोगों के घरों में लगे नलों से पानी की जगह सिर्फ हवा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.