Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मध्य-पूर्व संकट के बीच एयर इंडिया ने अमेरिका, यूरोप और मिडल ईस्ट के लिए उड़ानें की रद्द, इंडिगो की सेवाएं भी प्रभावित

नई दिल्ली |  कतर स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने अल-उदीद (Al Udeid) पर ईरान द्वारा मिसाइल हमले के बाद मध्य-पूर्व क्षेत्र में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। इस स्थिति को देखते हुए एयर इंडिया ने तत्काल प्रभाव से यूरोप, अमेरिका के ईस्ट कोस्ट और मिडल ईस्ट के लिए सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है।

एयर इंडिया ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगाई रोक

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बयान जारी कर बताया, “मध्य-पूर्व में उत्पन्न हुए अस्थिर माहौल को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने अमेरिका, यूरोप और मिडल ईस्ट के लिए सभी उड़ानों को अगली सूचना तक निलंबित कर दिया है।”
इस निर्णय के तहत:

  • अमेरिका से भारत आ रही कुछ उड़ानों को वापस अमेरिका भेज दिया गया।
  • कुछ फ्लाइट्स को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया गया या भारत लौटा लिया गया।

Air India Express की उड़ानों में बदलाव

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी अपनी कुछ उड़ानों के संचालन में बदलाव किया है:

  • कोच्चि से दोहा जा रही फ्लाइट को मस्कट डायवर्ट किया गया।
  • कन्नूर से दोहा के लिए रवाना फ्लाइट को भारत वापस बुला लिया गया।
  • कंपनी ने स्पष्ट किया है कि कतर में उनका कोई विमान फंसा नहीं है।

हवाई क्षेत्र हुआ बंद, उड़ानों पर असर

ईरान के मिसाइल हमले के बाद कतर, बहरीन और कुवैत ने अपना हवाई क्षेत्र अस्थायी रूप से बंद कर दिया है, जिससे दुबई, दोहा और अबू धाबी जैसे बड़े एयरपोर्ट्स पर उड़ानें बाधित हो गई हैं।

इंडिगो एयरलाइंस की सेवाएं भी प्रभावित

इंडिगो ने भी एक बयान में कहा है कि वर्तमान सुरक्षा स्थिति को देखते हुए उनकी कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं।
प्रभावित शहरों में शामिल हैं:

  • दुबई, दोहा, बहरीन, दमाम
  • अबू धाबी, कुवैत, रस अल खैमा
  • त्बिलिसी (जॉर्जिया)

इंडिगो ने कहा है कि वे स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और यात्रियों व क्रू मेंबर्स की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.