Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

घरौंडा में डॉक्टर से मारपीट के विरोध में हरियाणा के अस्पतालों में हड़ताल, ओपीडी सेवाएं प्रभावित

पंचकूला | हरियाणा के करनाल जिले के घरौंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक सरकारी डॉक्टर के साथ कथित मारपीट की घटना के विरोध में प्रदेशभर में डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। पंचकूला के सेक्टर-6 सिविल अस्पताल सहित कई जिलों के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों ने सुरक्षा की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया है और ओपीडी सेवाएं आंशिक रूप से बंद कर दी हैं। इससे अस्पतालों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार होली के दिन ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर प्रशांत चौहान ने एक शराबी व्यक्ति द्वारा बदसलूकी किए जाने के बाद दो बार डायल-112 पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी, लेकिन उन्हें कोई सहायता नहीं मिली। आरोप है कि जब उन्होंने घरौंडा थाना प्रभारी दीपक कुमार से फोन पर बात की तो कथित तौर पर उनके साथ गाली-गलौज की गई। इसके बाद एसएचओ अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर के साथ मारपीट करते हुए उन्हें थप्पड़ मारे, कॉलर पकड़कर धक्का दिया और जबरन गाड़ी में बैठाकर थाने ले गए। इस घटना के सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।

घटना के विरोध में हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के बैनर तले करनाल जिले में डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के कारण ओपीडी, लेबोरेटरी, प्रसूति और पोस्टमार्टम सेवाएं प्रभावित हुई हैं। हालांकि प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएचओ दीपक कुमार को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी है, लेकिन डॉक्टरों की मांग है कि संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की जाए।

इस घटना का असर अन्य जिलों में भी देखने को मिल रहा है। सोनीपत के नागरिक अस्पताल और जिले के अन्य सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में 135 से अधिक डॉक्टरों ने ओपीडी सेवाएं बंद कर धरना शुरू कर दिया है, जिससे हजारों मरीजों को इलाज में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बहादुरगढ़ में भी डॉक्टरों ने ओपीडी सेवाएं बंद रखकर घटना की कड़ी निंदा की और अस्पतालों में स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। फिलहाल अस्पतालों में केवल इमरजेंसी सेवाएं ही जारी हैं। डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एचआरटीसी परिचालक से घर से ही फर्जी चेकिंग रिपोर्ट भरवा रहे इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडी डिवीजन में फर्जी चेकिंग का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि एक इंस्पेक्टर ने धर्मशाला-कुल्लू रूट पर तैनात परिचालक से ड्यूटी के दौरान नहीं बल्कि घर पर बैठकर ही फर्जी चेकिंग भरवाई।...

फरीदाबाद के युवक की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में हरियाणा के एक युवक की पत्नी और मासूम बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कार से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश...

पंचकूला में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, कई वाहन और मकान क्षतिग्रस्त

Summer express, पंचकूला। सेक्टर-15 में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। स्कॉर्पियो ने पहले सड़क से गुजर रही एक कार को टक्कर मारी, इसके बाद लोहे का गेट, ग्रिल और सुरक्षा कक्ष तोड़ते हुए एक मकान के बाहर खड़ी एसयूवी में जा घुसी। हादसे में कई वाहनों और संपत्ति को...

5.19 करोड़ की विकास परियोजनाओं का पलवल में शिलान्यास, सभी वार्डों में होगा समान विकास

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल शहर के वार्ड नंबर-10 स्थित कुसलीपुर क्षेत्र में करीब 5.19 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। नारियल फोड़कर कार्यों की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार शहर के हर वार्ड में समान...

पंचकूला में मंत्री के सस्पेंशन आदेश पर भी नहीं हुई पुलिस कार्रवाई

Summer express, पंचकूला। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में हरियाणा सरकार के मंत्री कृष्णलाल पंवार द्वारा महिला थाना की एसएचओ और जांच अधिकारी एएसआई को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद एक सप्ताह बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस विभाग ने दोनों अधिकारियों को निलंबित करने के बजाय पहले विभागीय जांच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.