Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में हाईटेंशन लाइन से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

गुरुग्राम | हरियाणा के गुरुग्राम जिले के फरुखनगर क्षेत्र में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के कारण एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। तिरपड़ी गांव में खेत में सिंचाई के दौरान 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 42 वर्षीय किसान सुरेंद्र कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने बिजली निगम के अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार किसान सुरेंद्र कुमार अपने भतीजे राहुल के साथ खेत में गेहूं की फसल की सिंचाई कर रहे थे। खेत में स्प्रिंकलर सिस्टम लगा हुआ था, जिसकी पाइप एल्युमिनियम की थी। सिंचाई के दौरान जब सुरेंद्र पाइप को दूसरी जगह लगाने के लिए उठा रहे थे, तभी वह खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों से टकरा गई। इसके बाद तेज करंट लगने से वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े।

गांव के लोगों की मदद से उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है। मृतक के परिवार में उनकी दो बेटियां हैं।

परिजनों का आरोप है कि उनके खेत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन काफी नीचे लटक रही थी। इस संबंध में कई बार बिजली निगम के अधिकारियों को मौखिक रूप से शिकायत भी की गई थी, लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। उनका कहना है कि अगर समय रहते तारों को ठीक कर दिया जाता तो यह हादसा टाला जा सकता था।

फरुखनगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर बिजली निगम के अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...

मोहन लाल कौशिक बने एचबीपीई चेयरमैन, बोले- पूरी निष्ठा से निभाऊंगा जिम्मेदारी

Summer expressअंकुर कपूर , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता एवं हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक (बडोली) को हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज (एचबीपीई) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। सोमवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। सरकार की ओर से नियुक्ति...

सोनीपत में क्रिप्टो निवेश विवाद खूनी झड़प में बदला, महिला की आंख गंभीर घायल

Summer express, सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में क्रिप्टोकरेंसी निवेश को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि सात लोगों ने एक परिवार के घर में घुसकर हमला किया, जिसमें 62 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले में महिला की आंख पर बंदूक की बट से वार किए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.