Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

छात्राओं से पैर दबवाती हेडमास्टर का वीडियो वायरल, जांच के बाद शिक्षिका निलंबित

चित्रकूट | उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जिला मुख्यालय कर्वी स्थित प्राथमिक विद्यालय नया बाजार की प्रधानाध्यापिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह छात्राओं से अपने हाथ-पैर दबवाते और मालिश करवाते हुए दिखाई दे रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रधानाध्यापिका मधु राय जमीन पर लेटी हुई हैं और कुछ छात्राएं उनके हाथ-पैर दबा रही हैं, जबकि वह मोबाइल फोन चलाने में व्यस्त दिखाई दे रही हैं। स्थानीय लोगों और अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल में काफी समय से पढ़ाई के बजाय बच्चों से निजी काम करवाए जा रहे थे। अभिभावकों ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को शिक्षा के लिए स्कूल भेजते हैं, न कि शिक्षकों की सेवा करने के लिए।

मामले के सामने आने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) बीके शर्मा ने खंड शिक्षा अधिकारी को जांच के निर्देश दिए। जांच के दौरान स्कूल के छात्रों और मिड-डे मील बनाने वाले रसोइयों ने भी पुष्टि की कि प्रधानाध्यापिका अक्सर बच्चों से हाथ-पैर दबवाती थीं और बाल भी बनवाती थीं। जांच के समय स्कूल में पंजीकृत 68 छात्रों में से केवल 7 ही उपस्थित पाए गए, जबकि उपस्थिति रजिस्टर में इससे कहीं अधिक संख्या दर्ज थी, जिससे रिकॉर्ड में गड़बड़ी की आशंका जताई गई।

जांच के दिन प्रधानाध्यापिका मधु राय मेडिकल अवकाश पर थीं। उन्होंने फोन पर अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया, लेकिन जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने उन्हें दोषी माना। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीके शर्मा ने बताया कि आरोपों की पुष्टि होने के बाद प्रधानाध्यापिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य और सम्मान से खिलवाड़ करने वाले किसी भी कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एटीएस-जीपीएस व्यवस्था के विरोध में टैक्सी चालकों का प्रदर्शन, मांगें पूरी न होने पर बॉर्डरों पर चक्का जाम की चेतावनी

Summer express/धर्मशाला,राहुल-: जिला कांगड़ा की विभिन्न टैक्सी यूनियनों ने सोमवार को धर्मशाला में एटीएस (ATS) और जीपीएस व्यवस्था के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। करीब 35 टैक्सी यूनियनों से जुड़े चालक और वाहन मालिक इस प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर...

न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम पर आर-पार की लड़ाई, CM के आश्वासन के बाद भी प्राथमिक शिक्षक संघ का क्रमिक अनशन जारी

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश में न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) और प्रदेश सरकार के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा शिक्षक दिवस से पहले इस व्यवस्था पर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिए जाने के बावजूद प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपना आंदोलन जारी रखने का फैसला...

धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुक्खू के बड़े ऐलान, आपदा प्रभावितों को ₹8.5 लाख राहत, भ्रष्टाचार पर आएगा श्वेत पत्र

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला -:धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश सरकार की ओर से आपदा प्रभावित परिवारों के लिए राहत पैकेज में बड़ी बढ़ोतरी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों के पुनर्वास और आर्थिक सहायता को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने राहत राशि...

NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर केंद्र पर बरसे नरेश चौहान, बोले- छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना पड़ा भारी

Summer express/शिमला,संजू-: NEET पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों की मांगों और आंदोलन को समय रहते गंभीरता से नहीं...

पौंग बांध से संभावित जलभराव के खतरे के बीच फतेहपुर प्रशासन सतर्क, एसडीएम ने संवेदनशील क्षेत्रों का लिया जायजा

Summer express/नूरपुर, संजीव महाजन-:  बरसात के मौसम को देखते हुए फतेहपुर प्रशासन ने संभावित बाढ़ और पौंग बांध से पानी छोड़े जाने की स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। हर वर्ष मानसून के दौरान पौंग बांध का जलस्तर बढ़ने पर अतिरिक्त पानी छोड़ा जाता है, जिससे फतेहपुर, इंदौरा के मंड क्षेत्र और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.