Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तेज आवाज में गाने को लेकर विवाद, बोलेरो से कुचलकर युवक और बुजुर्ग महिला की हत्या

लुधियाना | पंजाब के लुधियाना में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां तेज आवाज में गाने बजाने से रोकने पर एक युवक ने गुस्से में आकर कार से दो लोगों को कुचल दिया। इस घटना में एक युवक और उसे बचाने आई बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतकों की पहचान 25 वर्षीय भूपिंदर सहोता और बुजुर्ग महिला बलविंदर कौर के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में रोहित के बयान के आधार पर केस दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जसप्रीत सिंह उर्फ यश, लखविंदर सिंह उर्फ विशाल और हरिंदर सिंह उर्फ गोल्डी के रूप में हुई है, जबकि जसविंदर सिंह, हरिंदर सिंह समेत कुछ अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बोलेरो गाड़ी भी जब्त कर ली है।

पुलिस को दिए बयान में रोहित ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ होली मना रहे थे। उसी दौरान उनके घर के सामने रहने वाला विशाल अपने दोस्तों के साथ होली खेलने के बाद आया और गाड़ी में बैठकर तेज आवाज में गाने बजाने लगा। मोहल्ले के लोगों ने उसे कई बार ऐसा करने से मना किया था। इसी बात को लेकर रोहित का भाई भूपिंदर उसे समझाने गया, जिस पर आरोपी गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट करने लगा।

आरोप है कि इसके बाद विशाल ने अपने अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया। जब भूपिंदर वहां से वापस लौटने लगा तो आरोपी ने अपनी बोलेरो पिकअप तेज रफ्तार से चलाकर उसे जान से मारने की नीयत से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर पड़ोस में रहने वाली बुजुर्ग महिला बलविंदर कौर उसे बचाने के लिए आगे आईं, लेकिन आरोपी ने गाड़ी उन पर भी चढ़ा दी। इसके बाद गाड़ी दीवार से टकराकर रुक गई।

घटना के बाद मोहल्ले के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए, जिन्हें देख आरोपी गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना साहनेवाल के इंस्पेक्टर वरिंदरपाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है और उनसे फरार आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बेंगलुरु होटल हत्याकांड: पिता ने कबूली दो बेटियों की हत्या, पत्नी से विवाद बना वजह

summer express , बेंगलुरु। केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास स्थित एक पांच सितारा होटल में दो मासूम बहनों की हत्या के मामले में पुलिस को अहम जानकारी मिली है। पुलिस के अनुसार, बच्चियों के पिता इमरान ने पूछताछ के दौरान दोनों बेटियों की हत्या करने की बात स्वीकार की है। वारदात के बाद उसने खुद...

कपूरथला जेल में कैदियों की दबंगई: CRPF जवानों से धक्का-मुक्की ,छह पर केस

summer express , कपूरथला। केंद्रीय जेल कपूरथला के हाई सिक्योरिटी जोन-ए में ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ जवानों के साथ कैदियों द्वारा कथित तौर पर धक्का-मुक्की, बहसबाजी और बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने छह कैदियों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने...

पुतिन पहुंचे भारत, मोदी से व्यापार-ऊर्जा और रक्षा सहयोग पर होगी अहम वार्ता

summer express , नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार तड़के भारत पहुंच गए। उनका विशेष विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा। पुतिन भारत में आयोजित BRICS शिखर सम्मेलन 2026 में हिस्सा लेने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई अहम द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना...

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.