Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आयशा गद्दाफी का ईरानी जनता के नाम भावनात्मक पत्र, कहा – “पश्चिम के झूठे वादों से सतर्क रहें”

तेहरान | ईरान और इज़राइल-अमेरिका के बीच जारी तनाव के बीच लीबिया के पूर्व शासक मुअम्मर गद्दाफी की बेटी आयशा गद्दाफी का एक भावनात्मक और तीखा संदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह खुला पत्र ईरानी नागरिकों को संबोधित करते हुए साझा किया गया है, जिसमें उन्होंने पश्चिमी देशों की “झूठी दोस्ती” और “धोखेबाज़ी” से सावधान रहने की अपील की है। यह पोस्ट सोशल मीडिया यूजर अलियु अब्दुल अली बामैयी द्वारा साझा की गई, जो अब हजारों बार रीपोस्ट हो चुकी है।

हम भी झांसे में आए थे”: आयशा का करारा आरोप

अपने खुले खत में आयशा ने लिखा है कि कैसे पश्चिमी देशों ने उनके पिता से हथियार कार्यक्रम खत्म करने के बदले वादे किए थे, लेकिन बाद में उन्हीं पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा: “मैं उस महिला की आवाज़ हूँ, जिसने अपने देश को नष्ट होते देखा – किसी खुले दुश्मन के नहीं, बल्कि पश्चिम की मुस्कराती बातों और झूठे वादों की वजह से।” आयशा का दावा है कि अमेरिका और उसके सहयोगियों ने लीबिया के साथ छल किया और नाटो की बमबारी ने देश को खून और राख में बदल दिया।

संघर्ष ही असली सम्मान है”

ईरानी जनता को संबोधित करते हुए आयशा ने क्यूबा, वेनेजुएला, उत्तर कोरिया और फिलिस्तीन जैसे संघर्षशील देशों की मिसाल दी। उन्होंने आगाह करते हुए लिखा: “भीड़िये से बातचीत बकरी को नहीं बचाती, वह केवल उसके अगले शिकार का समय तय करती है।” उन्होंने ईरानी जनता से अपील की कि वे आत्मसम्मान और प्रतिरोध की भावना को कायम रखें और समझौतों के जाल में न फंसें।

पत्र के कुछ प्रमुख अंश:

  • “हमने देखा कि कैसे बातचीत और समझौते की राह ने हमारे देश को बर्बादी के रास्ते पर डाल दिया।”
  • “आपका प्रतिरोध ही आपकी कौम की इज़्ज़त और ज़िंदगी की निशानी है।”
  • “जो डटे रहे, वे आज भी इतिहास में सम्मान के साथ दर्ज हैं।”

सोशल मीडिया पर भावनात्मक प्रतिक्रिया

यह पत्र मध्य-पूर्व के कई फारसी टेलीग्राम चैनलों और ट्विटर अकाउंट्स पर वायरल हो गया है। कुछ लोग इसे “सच्चाई की आवाज़” कह रहे हैं, तो कुछ इसे राजनीतिक चेतावनी और समर्थन का प्रतीक मान रहे हैं। हालांकि, कुछ वर्ग इसे एक रणनीतिक प्रोपेगेंडा भी बता रहे हैं।

एक सीख भरा संदेश

ईरानी जनता के लिए यह खत उस समय आया है जब देश सैन्य, आर्थिक और मनोवैज्ञानिक दबाव से जूझ रहा है। आयशा का यह बयान राजनीतिक विश्लेषकों के लिए न सिर्फ एक भावुक संदेश है, बल्कि यह क्षेत्रीय राजनीति में बढ़ते अविश्वास की गूंज भी बन गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.