Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

इंस्टाग्राम की फर्जी आईडी और सनकी रिश्तेदार, ससुराल को भेजे लड़की के निजी वीडियो

पानीपत |  जिले में एक युवती को उसके ही दूर के रिश्तेदार द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और सोशल मीडिया के जरिए बदनाम करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक युवती की सगाई तुड़वाने की नीयत से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उसकी फोटो और वीडियो उसके होने वाले ससुराल वालों को भेज रहा है। विरोध करने पर आरोपी ने युवती को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित पिता की शिकायत पर किला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में युवती के पिता ने बताया कि शुभम नाम का युवक उनके परिवार का दूर का रिश्तेदार है। रिश्तेदारों के यहां आने-जाने के दौरान उसकी पहचान उनकी बेटी से हो गई थी। कुछ समय बाद परिवार को इस बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने बेटी को समझाया कि आरोपी रिश्ते में उसका भाई लगता है और इस तरह का संबंध सामाजिक रूप से उचित नहीं है। परिवार की बात मानते हुए युवती ने आरोपी से दूरी बना ली और उससे बातचीत बंद कर दी।

परिजनों के अनुसार करीब चार महीने पहले उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता दूसरी जगह तय कर दिया। जैसे ही इसकी जानकारी आरोपी युवक को मिली, वह नाराज हो गया और युवती को बदनाम करने की साजिश रचने लगा। आरोप है कि युवक ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर युवती की फोटो और वीडियो अपलोड कर दिए और बाद में वही सामग्री युवती के होने वाले ससुराल पक्ष को भेज दी, ताकि उसका रिश्ता टूट जाए।

पीड़ित पिता का कहना है कि आरोपी लगातार उनकी बेटी को परेशान कर रहा है और उसे जान से मारने की धमकियां भी दे रहा है। इस घटनाक्रम से युवती गहरे तनाव में है और मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगी है। परिवार को आशंका है कि आरोपी कोई अप्रिय कदम उठा सकता है। फिलहाल किला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एचआरटीसी परिचालक से घर से ही फर्जी चेकिंग रिपोर्ट भरवा रहे इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडी डिवीजन में फर्जी चेकिंग का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि एक इंस्पेक्टर ने धर्मशाला-कुल्लू रूट पर तैनात परिचालक से ड्यूटी के दौरान नहीं बल्कि घर पर बैठकर ही फर्जी चेकिंग भरवाई।...

फरीदाबाद के युवक की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में हरियाणा के एक युवक की पत्नी और मासूम बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कार से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश...

पंचकूला में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, कई वाहन और मकान क्षतिग्रस्त

Summer express, पंचकूला। सेक्टर-15 में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। स्कॉर्पियो ने पहले सड़क से गुजर रही एक कार को टक्कर मारी, इसके बाद लोहे का गेट, ग्रिल और सुरक्षा कक्ष तोड़ते हुए एक मकान के बाहर खड़ी एसयूवी में जा घुसी। हादसे में कई वाहनों और संपत्ति को...

5.19 करोड़ की विकास परियोजनाओं का पलवल में शिलान्यास, सभी वार्डों में होगा समान विकास

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल शहर के वार्ड नंबर-10 स्थित कुसलीपुर क्षेत्र में करीब 5.19 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। नारियल फोड़कर कार्यों की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार शहर के हर वार्ड में समान...

पंचकूला में मंत्री के सस्पेंशन आदेश पर भी नहीं हुई पुलिस कार्रवाई

Summer express, पंचकूला। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में हरियाणा सरकार के मंत्री कृष्णलाल पंवार द्वारा महिला थाना की एसएचओ और जांच अधिकारी एएसआई को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद एक सप्ताह बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस विभाग ने दोनों अधिकारियों को निलंबित करने के बजाय पहले विभागीय जांच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.