Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

17 मार्च को दो आयोजनों से दुविधा में महिला पहलवान, ट्रायल या प्रतियोगिता चुनने की मजबूरी

Summer Express, कुरुक्षेत्र |  भारतीय कुश्ती जगत में समन्वय की कमी के कारण महिला पहलवानों के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। 17 मार्च को कुश्ती से जुड़े दो महत्वपूर्ण आयोजनों की तारीख एक ही दिन तय होने से खिलाड़ियों में असमंजस की स्थिति बन गई है। उन्हें तय करना मुश्किल हो रहा है कि वे चयन ट्रायल में हिस्सा लें या विश्वविद्यालय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लें।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला फ्रीस्टाइल कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन पहले से 17 से 20 मार्च तक निर्धारित है। इसी बीच भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) ने सीनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप के चयन ट्रायल की तारीख बदलकर 17 मार्च कर दी है। फेडरेशन के अनुसार, अल्बानिया से लौट रही टीम की फ्लाइट में देरी के कारण ट्रायल की तिथि में बदलाव किया गया है।

इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप खिलाड़ियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि यह उनकी पढ़ाई और भविष्य में स्पोर्ट्स कोटा के तहत सरकारी नौकरी के अवसरों से जुड़ी होती है। वहीं एशियन चैंपियनशिप के ट्रायल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने और ओलंपिक जैसे बड़े मंच तक पहुंचने का रास्ता खोलते हैं।

कुश्ती कोच विजय कुमार का कहना है कि एक ही दिन दोनों कार्यक्रम रखने से खिलाड़ियों को नुकसान होगा। कई महिला पहलवान राष्ट्रीय स्तर के कैंप में रहने के साथ-साथ अपने विश्वविद्यालयों की ओर से भी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेती हैं। यदि प्रशासन और फेडरेशन आपसी तालमेल से किसी एक कार्यक्रम की तारीख बदल दें तो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का साल खराब होने से बच सकता है।

सोनीपत की 76 किलोग्राम वर्ग की पहलवान काजल, हिसार की 53 किलोग्राम वर्ग की ज्योति और रोहतक की 68 किलोग्राम वर्ग की कीर्ति सहित कई खिलाड़ियों ने कहा कि उन्होंने पूरे साल इन दोनों प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी की है। अब एक ही दिन आयोजन होने से उन्हें किसी एक अवसर को छोड़ना पड़ सकता है, जबकि दोनों ही उनके करियर के लिए अहम हैं।

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि एशियन चैंपियनशिप के ट्रायल मुख्य रूप से राष्ट्रीय कैंप में शामिल खिलाड़ियों के लिए आयोजित किए जा रहे हैं। इसके बावजूद पहलवानों की सूची की एक बार दोबारा जांच करवाई जाएगी और खिलाड़ियों के हित को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लिया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एचआरटीसी परिचालक से घर से ही फर्जी चेकिंग रिपोर्ट भरवा रहे इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडी डिवीजन में फर्जी चेकिंग का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि एक इंस्पेक्टर ने धर्मशाला-कुल्लू रूट पर तैनात परिचालक से ड्यूटी के दौरान नहीं बल्कि घर पर बैठकर ही फर्जी चेकिंग भरवाई।...

फरीदाबाद के युवक की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में हरियाणा के एक युवक की पत्नी और मासूम बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कार से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश...

पंचकूला में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, कई वाहन और मकान क्षतिग्रस्त

Summer express, पंचकूला। सेक्टर-15 में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। स्कॉर्पियो ने पहले सड़क से गुजर रही एक कार को टक्कर मारी, इसके बाद लोहे का गेट, ग्रिल और सुरक्षा कक्ष तोड़ते हुए एक मकान के बाहर खड़ी एसयूवी में जा घुसी। हादसे में कई वाहनों और संपत्ति को...

5.19 करोड़ की विकास परियोजनाओं का पलवल में शिलान्यास, सभी वार्डों में होगा समान विकास

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल शहर के वार्ड नंबर-10 स्थित कुसलीपुर क्षेत्र में करीब 5.19 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। नारियल फोड़कर कार्यों की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार शहर के हर वार्ड में समान...

पंचकूला में मंत्री के सस्पेंशन आदेश पर भी नहीं हुई पुलिस कार्रवाई

Summer express, पंचकूला। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में हरियाणा सरकार के मंत्री कृष्णलाल पंवार द्वारा महिला थाना की एसएचओ और जांच अधिकारी एएसआई को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद एक सप्ताह बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस विभाग ने दोनों अधिकारियों को निलंबित करने के बजाय पहले विभागीय जांच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.