Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना में सड़कों पर स्टंटबाजी, कारों और बाइक पर खतरनाक करतब के वीडियो वायरल

Summer Express, लुधियाना | शहर में सड़कों पर स्टंटबाजी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें युवक कारों और मोटरसाइकिलों पर खतरनाक करतब करते दिखाई दे रहे हैं। इन घटनाओं ने ट्रैफिक नियमों की अनदेखी और सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

वायरल वीडियो में कुछ युवक चलती कारों की छत पर बैठकर रैली निकालते नजर आ रहे हैं, जो साफ तौर पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है। इस तरह की हरकतें न केवल उनकी अपनी जान के लिए खतरा बनती हैं, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा भी जोखिम में डालती हैं।

एक अन्य वीडियो में फिरोजपुर रोड स्थित एलिवेटेड ब्रिज पर एक युवक को बुलेट मोटरसाइकिल पर खड़े होकर स्टंट करते देखा गया। यह खतरनाक करतब किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि सड़क पर इस तरह की लापरवाही को रोका जा सके।

ट्रैफिक अधिकारियों के अनुसार स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहे वाहनों के नंबर के आधार पर संबंधित युवकों का पता लगाया जा रहा है और उनके चालान भी काटे जा रहे हैं। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि सड़कें सुरक्षित यात्रा के लिए होती हैं, न कि स्टंट करने के लिए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दिवाली पर सोहना को जाम से राहत दिलाने की तैयारी, विधायक तेजपाल तंवर ने अधिकारियों संग किया निरीक्षण

Summer express, सोहना। दिवाली के त्योहार पर शहरवासियों और वाहन चालकों को जाम की समस्या से बचाने के लिए सोहना में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद शुरू हो गई है। विधायक तेजपाल तंवर ने पुलिस और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों के साथ शहर के प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

हरियाणा में चक्रवाती तूफान का असर :15 जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Summer express, चंडीगढ़। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर हरियाणा के मौसम पर दिखाई देने लगा है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के 15 जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और संभावित...

फरीदाबाद से पंजाब ग्रेनेड हमले का आरोपी गिरफ्तार, आईएसआई और शहजाद भट्टी से जुड़े तार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में पंजाब पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से हैंड ग्रेनेड हमले के मामले में वांछित आरोपी कुलवंत अली को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पंजाब के फाजिल्का जिले के जलालाबाद में हुए ग्रेनेड हमले की साजिश में शामिल होने का आरोप है। जांच एजेंसियों के अनुसार, उसके कथित...

हरियाणा के गुरुग्राम में भीषण सड़क हादसा, दंपती और बेटी की मौत, दो बच्चे गंभीर

Summer express, गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गांव धुनेला और लोहटकी के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी टूरिस्ट बस के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और वाहन बस के पिछले हिस्से...

पलवल के 14 गांवों में कैंसर के 122 सक्रिय मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग की जांच में खुलासा

Summer express, पलवल। जिले में कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों की वास्तविक स्थिति का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान में चिंताजनक आंकड़े सामने आए हैं। अभियान के तहत अब तक जिन 14 गांवों में घर-घर जाकर स्वास्थ्य जांच की गई है, वहां कैंसर के 122...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.