Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जालंधर में कबड्डी खिलाड़ी की संदिग्ध मौत, ओवरडोज की आशंका

Summer Express,जालंधर । जालंधर जिले के मेहतपुर क्षेत्र के गांव उदोवाल में एक युवा कबड्डी खिलाड़ी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। गांव के लोगों का कहना है कि युवक की मौत नशे की ओवरडोज के कारण हो सकती है, हालांकि पुलिस की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

मृतक की पहचान वंश के रूप में हुई है, जिसने करीब दो वर्ष पहले 12वीं कक्षा पास की थी। वह स्कूल स्तर से ही कबड्डी खेलता था और कई टूर्नामेंट में हिस्सा ले चुका था। बताया जा रहा है कि घटना के समय वह घर से पास के गांव बालोकी खेड़ा रोड की ओर गया हुआ था, जहां उसका शव संदिग्ध हालत में मिला।

राहगीरों ने शव देख कर इसकी सूचना गांव के सरपंच और मृतक के परिजनों को दी। वंश के परिवार में उसके माता-पिता, एक छोटा भाई और एक छोटी बहन हैं। परिजनों ने इस मामले में पुलिस को कोई औपचारिक शिकायत नहीं दी और युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।

गांव उदोवाल के पंच मनप्रीत सिंह ने बताया कि वंश एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी था और उसने कई कबड्डी प्रतियोगिताओं में अपने स्कूल का प्रतिनिधित्व किया था। उनके अनुसार स्कूल छोड़ने के बाद वह नशे की लत की चपेट में आ गया था।

गांव में इससे पहले भी नशे से जुड़ी मौत का मामला सामने आ चुका है। बताया गया कि 17 फरवरी को पड़ोसी जसदीप सिंह उर्फ जस्सा की भी संदिग्ध ओवरडोज के कारण मौत हुई थी, जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई थी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

इंडोनेशिया से डिपोर्ट गैंगस्टर जोबन बिल्ला पंजाब पुलिस की गिरफ्त में आया

Summer express, मोहाली। चार हत्याओं समेत कई संगीन मामलों में वांछित गैंगस्टर जोबनजीत सिंह उर्फ जोबन बिल्ला को आखिरकार पंजाब पुलिस ने भारत लाने में सफलता हासिल कर ली है। करीब छह महीने तक चली अंतरराष्ट्रीय कानूनी प्रक्रिया और संयुक्त अभियान के बाद आरोपी को इंडोनेशिया से डिपोर्ट कर रविवार को मोहाली स्थित शहीद भगत...

यमुनानगर में नहर में डूबा चार बहनों का इकलौता भाई, तलाश जारी

Summer express, यमुनानगर। पश्चिमी यमुना नहर के फतेहगढ़ पुल के पास नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर तेज बहाव में बह गया। हादसे में चार बहनों के इकलौते भाई के लापता होने से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार नहर में सर्च अभियान चला रही है, लेकिन देर शाम...

सरकार पहले मान जाती तो छात्रों को सड़कों पर नहीं उतरना पड़ता: शैलजा

Summer express, यमुनानगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शैलजा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह फैसला पहले ही लिया जाना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि केंद्र सरकार समय रहते विपक्ष की मांगों पर ध्यान देती, तो लाखों छात्रों को सड़कों...

फरीदाबाद की कुमाऊं मंदिर रोड पर सीवर ओवरफ्लो, 100 परिवार परेशान

Summer express, फरीदाबाद। एनआईटी क्षेत्र के वार्ड-6 में सीवर ओवरफ्लो की समस्या ने स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कुमाऊं मंदिर रोड पर करीब दो किलोमीटर तक गंदा पानी जमा होने से 100 से अधिक परिवार प्रभावित हैं। हालात ऐसे हैं कि लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है और स्कूली बच्चों को...
Summer Express - IMD का अलर्ट: 17 राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी, तेज हवाएं चलने की संभावना

हरियाणा में  फिर सक्रिय होगा मानसून, चार दिन बारिश का अलर्ट

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में उमस और भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार सोमवार से प्रदेश में मानसून दोबारा सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक राज्य के अधिकांश जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.