Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तेलंगाना के लिए रवाना हुए शिव प्रताप शुक्ल, लोकभवन में दी गई सम्मानपूर्वक विदाई

समर एक्सप्रेस /शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे शिव प्रताप शुक्ला सोमवार सुबह तेलंगाना के लिए रवाना हो गए। अब वे तेलंगाना के राज्यपाल का पदभार संभालेंगे। हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल के रूप में कविन्दर गुप्ता मंगलवार सुबह 11:45 बजे शपथ ग्रहण करेंगे।

लोकभवन में शिव प्रताप शुक्ल और उनकी धर्मपत्नी जानकी शुक्ला को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस मौके पर कुलदीप सिंह पठानिया, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह , उनके कैबिनेट सहयोगी, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और पूर्व संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज भी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्यपाल के रूप में शिव प्रताप शुक्ल का करीब तीन साल का कार्यकाल सराहनीय रहा। उन्होंने बताया कि जिन विधेयकों को लेकर राज्यपाल के मन में किसी प्रकार की शंका होती थी, सरकार समय-समय पर उन्हें स्पष्ट करती रही। राज्यपाल ने अपने विवेक से बिलों पर हस्ताक्षर किए और जिन विधेयकों को राष्ट्रपति के पास भेजने की आवश्यकता थी, उन्हें वहां भेजा गया।

वहीं मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री सुक्खू ने राज्यसभा चुनाव को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस बार राज्यसभा के लिए एक सामान्य कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा के कुछ नेताओं और मीडिया की ओर से चुनाव में छेड़छाड़ की बात कही जा रही थी, लेकिन कांग्रेस अपनी जीत को लेकर पहले से ही आश्वस्त थी।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि प्रदेश सरकार ने तृतीय श्रेणी की सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 25 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया है, जिससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने आईसीसी मेन्स  टी 20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की जीत पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने पूरा मैच देखा और टीम इंडिया की शानदार जीत का भरपूर आनंद लिया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.