Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गोविंद सागर झील में मोटर बोट रूट के लिए आवेदन शुरू, चालकों ने उठाईं सुविधाओं की मांग

समर एक्सप्रेस /बिलासपुर, सुभाष-:बिलासपुर में गोविंद सागर झील पर संचालित होने वाली मोटर बोटों के रूट आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 मार्च से शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया 13 मार्च तक जारी रहेगी। आवेदन शुरू होते ही जिले और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मोटर बोट चालक और मालिक बिलासपुर पहुंचकर अपने-अपने पसंदीदा रूट के लिए आवेदन जमा कर रहे हैं।

प्रशासन की ओर से इस बार रूट आवंटन को व्यवस्थित ढंग से करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि सभी पात्र चालकों और मालिकों को उचित अवसर मिल सके। आवेदन प्रक्रिया के दौरान कई मोटर बोट संचालकों ने अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं भी रखीं और उनके समाधान की मांग की।चालकों का कहना है कि मोटर बोट का संचालन ही उनके परिवार की आजीविका का मुख्य साधन है, इसलिए रूट तय करते समय सरकार और प्रशासन को सभी के हितों का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि गर्मियों के दिनों में गोविंद सागर झील का जल स्तर कम हो जाता है, जिससे किनारों पर दलदल जैसी स्थिति बन जाती है।

ऐसी स्थिति में यात्रियों को मोटर बोट तक पहुंचने और उतरने में काफी परेशानी होती है। कई बार बुजुर्गों और बच्चों को विशेष दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। चालकों ने प्रशासन से मांग की कि जिन स्थानों से मोटर बोटों का संचालन किया जाता है, वहां पक्के घाट और बेहतर इंतजाम किए जाएं।

मोटर बोट संचालकों का कहना है कि यदि बुनियादी सुविधाएं बेहतर होंगी तो यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी और उनके कारोबार पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन से इन समस्याओं का जल्द समाधान करने की अपील की है, ताकि आने वाले पर्यटन सीजन में किसी तरह की दिक्कत न हो।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दिशा सालियन मौत मामले में CBI जांच तेज, सीमा पाहुजा को सौंपी जिम्मेदारी

summer express , मुंबई। दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियन की मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने जांच आगे बढ़ा दी है। बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देश पर दर्ज FIR की जांच की जिम्मेदारी CBI की स्पेशल क्राइम्स यूनिट में तैनात पुलिस अधीक्षक सीमा पाहुजा को सौंपी गई...

जालंधर की बिस्कुट-नमकीन फैक्टरी में भीषण आग, लाखों का स्टॉक जलकर राख

summer express , जालंधर। लंबा पिंड चौक के पास इंडस्ट्री एरिया में देर रात बिस्कुट और नमकीन बनाने वाली फैक्टरी में अचानक आग लग गई। आग कुछ ही देर में तेजी से फैल गई और फैक्टरी से ऊंची लपटें व धुएं का गुबार उठने लगा। आग की लपटें दूर तक दिखाई देने के कारण आसपास...

झीड़ी फ्लाईओवर का निर्माण रहेगा जारी,हाईकोर्ट ने रोक लगाने से किया इनकार

Summer express/मंडी,धर्मवीर-: कीतरपुर-मनाली फोरलेन परियोजना के तहत मंडी जिले के झीड़ी में प्रस्तावित फ्लाईओवर कम अंडरपास के निर्माण को लेकर चल रहे विवाद में हाईकोर्ट ने फिलहाल निर्माण कार्य रोकने से इनकार कर दिया है। करीब 33 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए जा रहे इस प्रोजेक्ट को लेकर स्थानीय लोगों की ओर से...

अंबाला में चोरी-लूट पर पुलिस का शिकंजा, कई आरोपी गिरफ्तार

summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। जिले में बढ़ती चोरी, लूट और स्नेचिंग की वारदातों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। 11 और 12 सितंबर को हुई कई घटनाओं के मामलों में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी कर जांच आगे बढ़ाई है। इनमें लूट के इरादे से पुलिस कर्मचारी पर हमला करने की वारदात...

फरीदाबाद गणेश महोत्सव में पहुंचे CM सैनी और राज्यपाल, गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद

summer express , अनिल मंगला, फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित सेंट्रल पार्क लॉन एंड बैंक्वेट में चल रहे गणेश महोत्सव 2026 के दूसरे दिन भक्तिभाव और उत्साह का माहौल रहा। आयोजन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष पहुंचे। दोनों ने भगवान श्री गणेश के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.