Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पूर्व डीजीपी निर्मल सिंह का व्हाट्सएप हैक, ठगों ने परिचितों से मांगे पैसे

Summer Express, पंचकूला |  हरियाणा के पूर्व डीजीपी निर्मल सिंह का व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर साइबर ठगों ने उनके परिचितों को पैसे भेजने के लिए मैसेज भेज दिए। अधिकतर लोगों ने मैसेज की भाषा और अंदाज देखकर धोखाधड़ी को पहचान लिया, लेकिन अंबाला के एक हेड कांस्टेबल ठगों के झांसे में आ गए और उन्होंने करीब 40 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।

जानकारी के अनुसार 9 मार्च की शाम करीब चार बजे निर्मल सिंह को एक अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने उन्हें बताया कि उनके नाम एक पार्सल आया है और उसकी जानकारी प्राप्त करने के लिए उन्हें फोन से कॉल करना होगा। इसके बाद ठग ने व्हाट्सएप पर आया ओटीपी पूछकर उनका अकाउंट अपने फोन में एक्टिवेट कर लिया।

व्हाट्सएप पर नियंत्रण हासिल करने के बाद साइबर अपराधियों ने उनके संपर्क सूची में मौजूद लोगों को मैसेज भेजकर पैसों की मांग शुरू कर दी। अधिकांश परिचितों को मैसेज की भाषा पर शक हो गया और उन्होंने पैसे नहीं भेजे, लेकिन अंबाला के एक हेड कांस्टेबल ने ठगी का शिकार होकर 40 हजार रुपये भेज दिए।

घटना के बाद निर्मल सिंह ने साइबर ठगी की शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर पंचकूला साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि आईपीएस अधिकारी निर्मल सिंह जुलाई 2005 में हरियाणा के डीजीपी बने थे और 31 अक्टूबर 2006 को सेवानिवृत्त हुए थे। अपने कार्यकाल के दौरान वे सख्त और ईमानदार छवि वाले अधिकारी के रूप में जाने जाते रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.