Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में एलपीजी पर सख्ती : कॉमर्शियल सिलिंडर बंद, उद्योग-ढाबों पर संकट

Summer Express, चंडीगढ़। हरियाणा में एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर लागू किए गए नए प्रतिबंधों का असर अब बाजार और औद्योगिक गतिविधियों पर दिखने लगा है। प्रदेश के कई जिलों में कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की आपूर्ति रोक दी गई है, जबकि घरेलू गैस सिलिंडर की बुकिंग पर 25 दिन का अंतराल तय कर दिया गया है। इस निर्णय के चलते होटल-ढाबा संचालकों, छोटे कारोबारियों और कई औद्योगिक इकाइयों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासन का कहना है कि घरेलू उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति फिलहाल सामान्य रूप से जारी है और जमाखोरी को रोकने के लिए एजेंसियों व गोदामों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। तेल कंपनियों की ओर से उपभोक्ताओं को भेजे जा रहे संदेशों में भी स्पष्ट किया गया है कि देश में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता है और कमी को लेकर फैलाए जा रहे दावे भ्रामक हैं।

रोहतक में कॉमर्शियल गैस की कमी के कारण 50 से अधिक औद्योगिक इकाइयों का काम प्रभावित हुआ है। सत्या इंटरप्राइजेज समेत कई फैक्ट्रियों में पाउडर कोटिंग, भट्टी और बॉयलर से जुड़े काम फिलहाल बंद पड़े हैं। इससे करीब 70 मजदूरों को काम नहीं मिल पा रहा और वे खाली बैठे हैं।

सोनीपत में घरेलू गैस की सप्लाई सामान्य बताई जा रही है, लेकिन कॉमर्शियल सिलिंडरों की आपूर्ति रोक दी गई है। मुरथल क्षेत्र में पाइपलाइन के माध्यम से गैस की सप्लाई जारी है। वहीं उद्योगपतियों को संभावित गैस कटौती को लेकर पहले ही नोटिस जारी कर दिया गया है।

कैथल में पिछले दो दिनों से कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की आपूर्ति बंद है। होटल और ढाबा संचालकों को करीब 10 दिनों से सिलिंडर नहीं मिले हैं, जिसके कारण कई जगहों पर लकड़ी के चूल्हों का सहारा लेकर खाना बनाना पड़ रहा है। जींद और झज्जर में भी एजेंसियों ने व्यावसायिक सिलिंडरों की सप्लाई रोक दी है, जिससे रेहड़ी-फड़ी और छोटे खाद्य कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है।

पानीपत में करीब 5.50 लाख गैस उपभोक्ता हैं और रोजाना लगभग 11,100 घरेलू सिलिंडरों की खपत होती है। यहां अब 25 दिन से पहले गैस सिलिंडर की बुकिंग नहीं हो रही है। साथ ही एजेंसियों ने कॉमर्शियल सिलिंडरों की बिक्री भी फिलहाल बंद कर दी है, जिससे होटल और ढाबा संचालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

करनाल जिले में करीब 3.01 लाख गैस उपभोक्ता और 42 गैस एजेंसियां हैं। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) मुकेश कुमार के अनुसार मुख्यालय के निर्देशों के तहत कॉमर्शियल सिलिंडरों की आपूर्ति रोक दी गई है। फिलहाल स्कूल, कॉलेज और अस्पताल जैसे आवश्यक संस्थानों को ही गैस सिलिंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं और एजेंसियों से रोजाना स्टॉक की रिपोर्ट ली जा रही है।

अंबाला में कॉमर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई पूरी तरह बंद रही। हालांकि कई होटल और रेहड़ी संचालकों के पास फिलहाल अतिरिक्त सिलिंडर होने के कारण तत्काल संकट नहीं आया है, लेकिन एक-दो दिनों में स्थिति बदल सकती है।

यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, हिसार, सिरसा और फतेहाबाद में प्रशासन का कहना है कि घरेलू गैस की आपूर्ति सामान्य है, लेकिन यहां भी 25 दिन से पहले बुकिंग की अनुमति नहीं दी जा रही। वहीं चरखी दादरी, नारनौल, रेवाड़ी और जींद में उपभोक्ताओं को घरेलू गैस के लिए भी इंतजार करना पड़ रहा है और बुकिंग के तीन से चार दिन बाद सिलिंडर मिल पा रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम पर आर-पार की लड़ाई, CM के आश्वासन के बाद भी प्राथमिक शिक्षक संघ का क्रमिक अनशन जारी

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश में न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) और प्रदेश सरकार के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा शिक्षक दिवस से पहले इस व्यवस्था पर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिए जाने के बावजूद प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपना आंदोलन जारी रखने का फैसला...

धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुक्खू के बड़े ऐलान, आपदा प्रभावितों को ₹8.5 लाख राहत, भ्रष्टाचार पर आएगा श्वेत पत्र

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला -:धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश सरकार की ओर से आपदा प्रभावित परिवारों के लिए राहत पैकेज में बड़ी बढ़ोतरी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों के पुनर्वास और आर्थिक सहायता को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने राहत राशि...

NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर केंद्र पर बरसे नरेश चौहान, बोले- छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना पड़ा भारी

Summer express/शिमला,संजू-: NEET पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों की मांगों और आंदोलन को समय रहते गंभीरता से नहीं...

पौंग बांध से संभावित जलभराव के खतरे के बीच फतेहपुर प्रशासन सतर्क, एसडीएम ने संवेदनशील क्षेत्रों का लिया जायजा

Summer express/नूरपुर, संजीव महाजन-:  बरसात के मौसम को देखते हुए फतेहपुर प्रशासन ने संभावित बाढ़ और पौंग बांध से पानी छोड़े जाने की स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। हर वर्ष मानसून के दौरान पौंग बांध का जलस्तर बढ़ने पर अतिरिक्त पानी छोड़ा जाता है, जिससे फतेहपुर, इंदौरा के मंड क्षेत्र और...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

Summer express, रेवाड़ी। रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर बावल-अजरका सीमा के पास सोमवार तड़के रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.