Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ट्रंप का बड़ा कदम: अमेरिका में ऊर्जा सुपरपावर बनने की दिशा

Sumemr Express, वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका को ऊर्जा क्षेत्र में वैश्विक सुपरपावर बनाने के उद्देश्य से एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। ट्रंप ने घोषणा की कि टेक्सास के ब्राउनविले में अमेरिका की पहली नई तेल रिफाइनरी बनाई जाएगी, जो पिछले 50 सालों में देश में बनी कोई नई रिफाइनरी नहीं रही है। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के लिए ट्रंप ने भारत और रिलायंस इंडस्ट्रीज के सहयोग की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद भी दिया।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर बताया कि यह प्रोजेक्ट लगभग 300 बिलियन डॉलर (लगभग 25 लाख करोड़ रुपये) का निवेश है। इस डील का लक्ष्य अमेरिका में ऊर्जा उत्पादन बढ़ाना और अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के साथ आर्थिक सहयोग मजबूत करना है। इस रिफाइनरी के निर्माण से टेक्सास और पूरे अमेरिका में हजारों नई नौकरियों के अवसर सृजित होंगे।

ट्रंप ने अपने पोस्ट में विशेष रूप से भारत और रिलायंस इंडस्ट्रीज का नाम लिया। रिलायंस, जो दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनिंग कॉम्प्लेक्स जामनगर का संचालन करती है, इस प्रोजेक्ट में अपनी विशेषज्ञता प्रदान कर सकती है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह रिफाइनरी भारत के साथ किसी द्विपक्षीय समझौते का हिस्सा है या रिलायंस इसमें मुख्य निवेशक के रूप में शामिल होगी।

अमेरिका में पिछले कई दशकों से नई रिफाइनरी बनाने पर पर्यावरणीय और कानूनी अड़चनें रही हैं। 1970 के बाद से अमेरिका में कोई बड़ी नई रिफाइनरी नहीं बनी है। ट्रंप का यह निर्णय ‘अमेरिका फर्स्ट’ नीति के तहत देश को तेल और गैस में दूसरों पर निर्भरता कम करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

विश्लेषकों का कहना है कि यदि रिलायंस और भारत इस प्रोजेक्ट में सीधे तौर पर शामिल होते हैं, तो यह भारत-अमेरिका रणनीतिक संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाएगा। इससे न केवल अमेरिका की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी, बल्कि वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों और सप्लाई चेन पर भारत का प्रभाव भी बढ़ेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नाहरी की बेटी मुस्कान ने अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में जीता रजत पदक

Summer express, सोनीपत। जॉर्जिया के बटुमी शहर में आयोजित बटुमी इंटरनेशनल ओपन वुशू चैंपियनशिप-2026 में नाहरी गांव की बेटी मुस्कान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक जीतने पर मुस्कान ने देश, हरियाणा और अपने क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उसकी इस उपलब्धि से गांव में...

साहा में कांवड़ शिविर के पास कांवड़िये की संदिग्ध हालात में मौत

Summer express, साहा। साहा स्टेडियम के पास लगाए गए कांवड़ शिविर के नजदीक रविवार सुबह एक कांवड़िये की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद साहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अंबाला कैंट स्थित नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। मृतक की पहचान चंडीगढ़ के...

पलवल में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत लगी प्रदर्शनी, तिरंगे के सम्मान की दी जानकारी

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत रविवार को पलवल बस स्टैंड पर प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का...

सोनीपत में कांवड़ यात्रा के दौरान बिगड़ी तबीयत, झज्जर के कांवड़िये राजेंद्र की मौत

Summer express, सोनीपत। हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे झज्जर जिले के एक कांवड़िये की सोनीपत में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव खातीवास निवासी राजेंद्र के रूप में हुई है। वह पिछले करीब 25 वर्षों से लगातार कांवड़ यात्रा कर भगवान शिव को जल अर्पित करते आ रहे...
Summer Express - अमृतसर देहात एस.एस.पी. सस्पेंड, लापरवाही के चलते  की गई कार्रवाई

करनाल धान घोटाला: अनाज मंडी की पूर्व सचिव आशा बर्खास्त, दो अधिकारियों पर भी कार्रवाई

Summer express, करनाल। पिछले धान खरीद सीजन में ई-खरीद पोर्टल के जरिए गेटपास जारी करने में बरती गई लापरवाही के मामले में हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने बड़ी कार्रवाई की है। विभागीय जांच के बाद करनाल अनाज मंडी की पूर्व सचिव आशा को पद से बर्खास्त कर दिया गया है। उन्हें करीब नौ महीने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.