Facebook-f Youtube X-twitter

ऊना में नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी हैंडबॉल प्रतियोगिता में रेफरी को लेकर विवाद

ऊना, राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना में चल रही नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी हैंडबॉल प्रतियोगिता के दौरान रेफरी को लेकर विवाद खड़ा हो गया। प्रतियोगिता में उत्तर भारत की कई यूनिवर्सिटी की टीमें हिस्सा ले रही हैं।मंगलवार को कुछ टीमों ने एक ही ऑफिशियल को लगातार कई मैचों में रेफरी बनाए जाने पर आपत्ति जताई। इसको लेकर टीम प्रबंधन ने ऊना के डीसी जतिन लाल के समक्ष भी विरोध दर्ज कराया।

विरोध करने वाली टीमों में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी और हरियाणा की टीम भी शामिल रही। टीमों का आरोप है कि एक ही ऑफिशियल को बार-बार रेफरी बनाए जाने से निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं और इससे मैच के परिणाम प्रभावित होने की आशंका रहती है। इस दौरान टीम प्रबंधन और खेल अधिकारियों के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली।

वहीं इस मामले पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता के लिए रेफरियों का पैनल अखिल भारतीय हैंडबॉल फेडरेशन की ओर से भेजा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय केवल प्रतियोगिता का आयोजक है, जबकि इसकी मेजबानी ऊना के महिला महाविद्यालय को दी गई है।उन्होंने कहा कि रेफरी चयन या मैच संचालन में विश्वविद्यालय का कोई सीधा हस्तक्षेप नहीं है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिया हत्याकांड मामले में न्याय को लेकर परिजनों ने की सरकार से मांग

मंडी, धर्मवीर -हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया गुलेरिया की हत्या को लेकर हर कोई गमजदा है।इस मामले में एक युवक पुलिस की गिरफ्त में हैं और मामले की छानबीन जारी है। लेकिन सिया के पिता और चाचा का कहना है कि हमारी बेटी मधुरभाषिणी थी लेकिन उसका इस तरह...

मुंबई ड्रग्स ओवरडोज केस: सप्लाई चेन का मुख्य आरोपी हिरासत में, जांच में अब तक 6 गिरफ्तार

Summer express, मुंबई |  गोरेगांव में आयोजित म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान ड्रग्स ओवरडोज से दो छात्रों की मौत के मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है। इस केस में पुलिस ने सप्लाई चेन से जुड़े एक अहम व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जिसे ड्रग्स नेटवर्क की महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है। अधिकारी...

परिसीमन बिल के खिलाफ स्टालिन का विरोध, काला कपड़ा पहनकर कॉपी जलाई

Summer express, चेन्नई | तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने गुरुवार को प्रस्तावित परिसीमन विधेयक के खिलाफ राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन किया और विधेयक की एक प्रति जलाकर कड़ा विरोध दर्ज कराया। साथ ही उन्होंने राज्यभर में काले झंडे फहराकर आंदोलन की शुरुआत की। मुख्यमंत्री स्टालिन ने इस...

तमिलनाडु चुनाव से पहले अभिनेता विजय और TVK नेताओं पर आचार संहिता उल्लंघन के तीन मामले दर्ज

Summer express, नई दिल्ली |  तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। तमिलगा वेट्ट्री कजगम (TVK) के अध्यक्ष और फिल्म अभिनेता विजय तथा पार्टी के कई पदाधिकारियों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई चुनाव पर्यवेक्षकों और...

आईआईटी मंडी का मार्स रोवर तैयार, चयन हुआ तो भारत की अंतरिक्ष आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान

मंडी, धर्मवीर-:भारतीय पोद्यौगिकी संस्थान यानी आईआईटी मंडी द्वारा निर्मित प्रोटोटाइप रोबोटिक हैंड चार सालों बाद एक बार फिर मार्स रोवर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पूरी तरह से तैयार है। संस्थान ने पिछली गलतियों से सबक लेते हुए इसे और आधुनिक व प्रभावशाली बनाने पर बल दिया है। यदि इस बार की प्रतियोगिता में...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.