Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा के बुजुर्गों के लिए खुशखबरी: अब ट्रेन से कराई जाएगी मुफ्त तीर्थ यात्रा

Summer Express, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी राहत भरी पहल की है। अब हरियाणा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत पात्र बुजुर्ग श्रद्धालुओं को ट्रेन के माध्यम से देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाए जाएंगे। इसके लिए हरियाणा सरकार और इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

यह समझौता हरियाणा सरकार की ओर से सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक के. मकरंद पांडुरंग और आईआरसीटीसी की ओर से सर्कल रीजनल मैनेजर हरजोत सिंह संधू द्वारा किया गया। इस अवसर पर रेलवे और सूचना विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

महानिदेशक के. मकरंद पांडुरंग ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई हरियाणा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत पात्र बुजुर्गों को विभिन्न धार्मिक स्थलों की निःशुल्क यात्रा करवाई जाती है। अब तक राज्य के अलग-अलग जिलों से हजारों बुजुर्ग श्रद्धालुओं को हरियाणा रोडवेज की वोल्वो बसों के जरिए अयोध्या सहित कई तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर अब इस योजना का विस्तार करते हुए ट्रेन के माध्यम से भी तीर्थ यात्रा करवाने का निर्णय लिया गया है। इसी उद्देश्य से आईआरसीटीसी के साथ यह समझौता किया गया है, ताकि अधिक से अधिक बुजुर्ग श्रद्धालु इस योजना का लाभ उठा सकें।

इस समझौते के तहत हरियाणा से अयोध्या, वाराणसी, पटना साहिब, नांदेड़ साहिब, पुष्कर, वैष्णो देवी, शिरडी और शनि शिंगणापुर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्राएं करवाई जाएंगी। आवश्यकता पड़ने पर भविष्य में अन्य तीर्थ स्थलों को भी इस सूची में शामिल किया जा सकता है।

यात्रा के लिए चलाई जाने वाली ट्रेन में कुल 11 कोच होंगे। इनमें से 10 कोच श्रद्धालुओं के लिए और एक कोच सेवा स्टाफ के लिए निर्धारित रहेगा। यात्रा के दौरान भोजन, ठहरने की व्यवस्था तथा रेलवे स्टेशन से तीर्थ स्थल तक पहुंचाने के लिए बसों की सुविधा भी हरियाणा सरकार द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

इस योजना का लाभ हरियाणा के 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के ऐसे वरिष्ठ नागरिक उठा सकते हैं, जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है। इच्छुक लाभार्थी तीर्थ यात्रा के लिए सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

शिमला में भाजपा का धरना, चुनाव में देरी पर सरकार को घेरा

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार को भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद, बीडीसी तथा नगर निकायों के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव में हो रही देरी को असंवैधानिक बताते हुए सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं की अनदेखी का आरोप लगाया।...

गंगोट पंचायत में नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार, पूर्व प्रधानों के मार्गदर्शन में विकास का संकल्प

विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी से सटी गंगोट पंचायत में शनिवार को नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण के साथ ही नई पंचायत कार्यकारिणी ने विधिवत रूप से कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर ने गांव में नई शुरुआत के साथ-साथ विकास के लिए पुरानी और नई पीढ़ी के समन्वय की अनूठी मिसाल पेश की। शपथ ग्रहण...

पालमपुर में एंटी चिट्टा दिवस पर नशे के खिलाफ व्यापक अभियान, युवाओं को किया गया जागरूक

Summer express, राहुल चावला, धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देशों पर पूरे प्रदेश में “एंटी चिट्टा दिवस” मनाया गया। इसी कड़ी में पुलिस थाना पालमपुर के अंतर्गत नगर निगम कार्यालय पालमपुर में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों...

जनादेश से घबराई सुक्खू सरकार चुनाव टालकर हॉर्स ट्रेडिंग की कोशिश कर रही: जयराम ठाकुर

Summer express, संजू , शिमला। पंचायत और नगर निकाय चुनाव परिणामों के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पर तीखा हमला बोला है। शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार जिला परिषद, नगर परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव...

अंबाला छावनी बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था हाईटेक, लगाए गए 24 सीसीटीवी कैमरे

अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला छावनी बस स्टैंड की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं आधुनिक बनाने के लिए हरियाणा रोडवेज प्रशासन ने बस अड्डे पर 24 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए हैं। इनमें चार अत्याधुनिक 360 डिग्री घूमने वाले कैमरे भी शामिल हैं, जो बस स्टैंड परिसर और उसके आसपास की गतिविधियों पर चौबीसों घंटे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.