Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रेलूराम पूनिया हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने सोनिया-संजीव से मांगा शपथ पत्र

Summer Express, हिसार। हरियाणा के चर्चित पूर्व विधायक रेलूराम पूनिया हत्याकांड में दोषी ठहराए गए सोनिया और संजीव कुमार की अंतरिम जमानत को चुनौती देने वाली याचिका पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने सोनिया को दो सप्ताह के भीतर काउंटर एफिडेविट (शपथ पत्र) दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 7 अप्रैल 2026 को तय की गई है।

रेलूराम पूनिया के भतीजों जितेंद्र पुनिया, सतपाल पुनिया, कौशल पुनिया और कमल पुनिया ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर सोनिया और संजीव को दी गई अंतरिम जमानत को चुनौती दी है। इससे पहले 28 जनवरी को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा सरकार और दोनों आरोपियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।

बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान सोनिया की ओर से वकील ने अदालत में वकालतनामा पेश किया, जबकि संजीव कुमार की ओर से कोई वकील अदालत में उपस्थित नहीं हुआ। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता आइना वर्मा खोवाल ने अदालत के समक्ष पक्ष रखा।

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने संजीव कुमार की अदालत में पेशी सुनिश्चित कराने के लिए हरियाणा और उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशकों (डीजीपी) को निर्देश दिए। अदालत ने कहा कि 7 अप्रैल को अगली सुनवाई के दौरान संजीव की पेशी सुनिश्चित की जाए और दोनों आरोपी अपना शपथ पत्र भी दाखिल करें।

सुनवाई के दौरान अदालत ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि आरोपियों की ओर से उचित पैरवी नहीं की गई तो उनकी जमानत रद्द करने पर भी विचार किया जा सकता है।

गौरतलब है कि 23 अगस्त 2001 की रात बरवाला क्षेत्र के गांव लितानी स्थित फार्महाउस में पूर्व विधायक रेलूराम पूनिया, उनकी पत्नी, बेटा, बहू, पोता, पोती और आठ महीने के बच्चे समेत कुल आठ लोगों की लोहे की रॉड से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई थी। यह मामला हरियाणा के सबसे चर्चित और क्रूर हत्याकांडों में गिना जाता है।

जांच के दौरान पुलिस ने इस हत्याकांड में रेलूराम पूनिया की बेटी सोनिया और दामाद संजीव कुमार को गिरफ्तार किया था। अदालत ने दोनों को पहले फांसी की सजा सुनाई थी, जिसे बाद में उम्रकैद में बदल दिया गया। अब इस मामले में अंतरिम जमानत को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जिला अस्पतालों में लगेंगे लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I हरियाणा में 18 जिला नागरिक अस्पतालों में लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये के आक्सीजन प्लांट और टैंकों की स्थापना के लिए दो साल का अनुबंध किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की अध्यक्षता में हुई स्पेशल हाई पावर्ड परचेज कमेटी...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

बुजुर्गों के लिए बनेंगे सीनियर सिटीजन क्लब, 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में हर जिले में एक सीनियर सिटीजन क्लब बनाया जाएगा। इनमें बुजुर्गों के लिए बैठने, आराम करने और मनोरंजन सहित साइकोलोजिस्ट व फिजियोथेरेपिस्ट की सुविधाएं होंगी। बुजुर्गों की देखरेख के लिए प्रथम चरण में 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे। इच्छुक युवाओं को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय...

राष्ट्रीय आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बना तीन दिवसीय माँ शूलिनी मेला

Summer express/सोलन, भूपेन्द्र -:सोलन की अधिष्ठात्री देवी माँ शूलिनी को समर्पित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ऐतिहासिक माँ शूलिनी मेले का शुक्रवार को भव्य शुभारम्भ हुआ। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने विधिवत पूजा-अर्चना और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर...

सउदी अरब को पछाड़ चंडीगढ़ को मिली एशियन रिले चैंपियनशिप की मेजबानी

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | करीब 38 साल बाद सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ खेलों में अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर नजर आएगा। एशियन रिले चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का आयोजन 2027 में भारत में होने जा रहा है और इसके लिए चंडीगढ़ को चुना गया है। यह प्रतियोगिता अगले साल मई में होगी, जिसके लिए चंडीगढ़...

भाजपा सरकार की ज्यादती से परेशान होकर अनशन को मजबूर हैं हरियाणवी युवा : हुड्डा

summer express, मोनिका रावत , पंचकूला | पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज एचपीएससी के विरुद्ध अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे युवाओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार की ज्यादतियों के चलते हरियाणा का युवा आंदोलन और आमरण अनशन करने के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.