Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हमीरपुर में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू, 31 केंद्रों पर लगेगा वैक्सीन

हमीरपुर, अरविन्द-:जिला हमीरपुर में लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान शुरू किया जा रहा है। इस अभियान के तहत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की लड़कियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए विस्तृत योजना तैयार कर ली है और जिला भर में टीकाकरण के लिए 31 स्थान चिन्हित किए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक जिले में 4338 लड़कियों का टीकाकरण के लिए पंजीकरण किया जा चुका है। विभाग को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ेगी। जिन लड़कियों ने अभी तक पंजीकरण नहीं करवाया है, वे अपनी नजदीकी स्वास्थ्य संस्था या आशा कार्यकर्ता के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं।स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण के लिए विशेष तिथियां निर्धारित की हैं। जिले में 29 मार्च, 5 अप्रैल और 12 अप्रैल को वैक्सीनेशन अभियान चलाया जाएगा। इन तिथियों पर निर्धारित आयु वर्ग की लड़कियों को टीका लगाया जाएगा। यदि किसी कारणवश कोई लड़की इन तिथियों पर टीकाकरण से वंचित रह जाती है तो उसके लिए 10 मई, 24 मई और 30 मई को भी वैक्सीन लगाने की व्यवस्था की गई है।

टीकाकरण के लिए जन्मतिथि के आधार पर अलग-अलग तिथियां तय की गई हैं। 29 मार्च को उन लड़कियों का टीकाकरण किया जाएगा जिनका जन्म 28 फरवरी 2011 से 29 मार्च 2012 के बीच हुआ है। वहीं 5 अप्रैल को 28 फरवरी से 5 अप्रैल 2012 के बीच जन्मी लड़कियों को टीका लगाया जाएगा। इसके अलावा 12 अप्रैल को 28 फरवरी 2011 से 13 अप्रैल 2012 के बीच जन्मी लड़कियों का टीकाकरण किया जाएगा।स्वास्थ्य विभाग ने यह भी सलाह दी है कि टीकाकरण के लिए आने वाली लड़कियां भोजन करने के बाद ही शिविर में पहुंचें। साथ ही उन्हें अपने साथ जन्मतिथि से संबंधित प्रमाण पत्र लाना होगा। इसके लिए आधार कार्ड का उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा आधार से लिंक मोबाइल नंबर भी साथ लाने के लिए कहा गया है, ताकि पंजीकरण और सत्यापन प्रक्रिया में सुविधा हो सके।

विशेषज्ञों के अनुसार एचपीवी वायरस सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण माना जाता है। विश्व स्तर पर इस बीमारी के मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। वर्ष 2022 में दुनिया भर में सर्वाइकल कैंसर के लगभग 79 हजार से अधिक मामले सामने आए थे, जिनमें से करीब 43 हजार महिलाओं की मृत्यु हो गई थी। इसी को ध्यान में रखते हुए इस वैक्सीनेशन अभियान को शुरू किया गया है।इस राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान की शुरुआत 28 फरवरी 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई थी। इसके बाद राज्य सरकारों ने भी अपने-अपने राज्यों में इसे लागू करने की घोषणा की। हिमाचल प्रदेश में भी इस अभियान को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी ने बताया कि एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की लड़कियों के साथ-साथ इस आयु से 90 दिन अधिक आयु वाली लड़कियों को भी शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी निर्धारित तिथियों पर पंजीकरण करवाने वाली लड़कियां अपने नजदीकी केंद्रों पर जाकर टीकाकरण करवा सकती हैं। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपनी बेटियों को इस टीकाकरण अभियान में अवश्य शामिल करवाएं, ताकि उन्हें भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाया जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जिला अस्पतालों में लगेंगे लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I हरियाणा में 18 जिला नागरिक अस्पतालों में लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये के आक्सीजन प्लांट और टैंकों की स्थापना के लिए दो साल का अनुबंध किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की अध्यक्षता में हुई स्पेशल हाई पावर्ड परचेज कमेटी...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

बुजुर्गों के लिए बनेंगे सीनियर सिटीजन क्लब, 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में हर जिले में एक सीनियर सिटीजन क्लब बनाया जाएगा। इनमें बुजुर्गों के लिए बैठने, आराम करने और मनोरंजन सहित साइकोलोजिस्ट व फिजियोथेरेपिस्ट की सुविधाएं होंगी। बुजुर्गों की देखरेख के लिए प्रथम चरण में 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे। इच्छुक युवाओं को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय...

राष्ट्रीय आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बना तीन दिवसीय माँ शूलिनी मेला

Summer express/सोलन, भूपेन्द्र -:सोलन की अधिष्ठात्री देवी माँ शूलिनी को समर्पित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ऐतिहासिक माँ शूलिनी मेले का शुक्रवार को भव्य शुभारम्भ हुआ। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने विधिवत पूजा-अर्चना और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर...

सउदी अरब को पछाड़ चंडीगढ़ को मिली एशियन रिले चैंपियनशिप की मेजबानी

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | करीब 38 साल बाद सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ खेलों में अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर नजर आएगा। एशियन रिले चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का आयोजन 2027 में भारत में होने जा रहा है और इसके लिए चंडीगढ़ को चुना गया है। यह प्रतियोगिता अगले साल मई में होगी, जिसके लिए चंडीगढ़...

भाजपा सरकार की ज्यादती से परेशान होकर अनशन को मजबूर हैं हरियाणवी युवा : हुड्डा

summer express, मोनिका रावत , पंचकूला | पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज एचपीएससी के विरुद्ध अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे युवाओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार की ज्यादतियों के चलते हरियाणा का युवा आंदोलन और आमरण अनशन करने के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.