Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मालेरकोटला में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की पर्याप्त आपूर्ति: डीसी

Summer Express, मालेरकोटला | खाड़ी देशों में बने तनावपूर्ण हालात के बीच मालेरकोटला जिला प्रशासन ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि जिले में इनकी कोई कमी नहीं है। उपायुक्त विराज एस तिड़के ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और घबराहट में अतिरिक्त भंडारण न करने की अपील की है।

ईंधन और एलपीजी आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा के लिए उपायुक्त ने पेट्रोलियम विभाग के अधिकारियों, पेट्रोल पंप संचालकों और गैस एजेंसी प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

उपायुक्त ने बताया कि पंजाब सरकार ने मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत बनाने के विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं, ताकि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

उन्होंने कहा कि जिले में ईंधन और गैस की पर्याप्त उपलब्धता है, इसलिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अनावश्यक खरीदारी या अतिरिक्त स्टॉक करने से बचें, क्योंकि इससे आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

उपायुक्त ने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति या व्यापारी पेट्रोल, डीजल या एलपीजी की जमाखोरी या कालाबाजारी करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

बैठक में अधिकारियों और एजेंसी प्रतिनिधियों को निर्देश दिए गए कि वे आम लोगों को सही जानकारी उपलब्ध कराएं और यह सुनिश्चित करें कि जरूरतमंद उपभोक्ताओं तक समय पर ईंधन और रसोई गैस पहुंच सके। साथ ही किसी भी समस्या की स्थिति में नागरिकों को तुरंत जिला प्रशासन से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मोगा अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने को लेकर पुलिस-डॉक्टर में विवाद, तीन सप्ताह से खराब फ्रीजर

summer express , मोगा। मोगा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने की व्यवस्था को लेकर वीरवार देर रात पुलिस और इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के बीच विवाद हो गया। करीब रात 10:30 बजे शुरू हुआ विवाद मोर्चरी में जगह और डीप फ्रीजर की व्यवस्था को लेकर हुआ। बताया जा रहा है कि...

वेल्लोर में चर्च की निर्माणाधीन छत गिरी: 3 मजदूरों की मौत, 11 घायल

Summer express ,वेल्लोर। तमिलनाडु के वेल्लोर में गुरुवार रात चर्च की निर्माणाधीन छत का स्लैब अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना के समय मजदूर छत के स्लैब पर कंक्रीट डालने का काम कर रहे थे। अचानक सपोर्ट...

बहादुरगढ़ अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, पीएमओ से मारपीट के विरोध में ओपीडी बंद

summer express , बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल के कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ मारपीट के विरोध में शुक्रवार को डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते अस्पताल की ओपीडी सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहीं। रोजाना करीब 1000 से 1200 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन हड़ताल के...

नंदू गैंग के नाम पर 2 करोड़ की रंगदारी, फायरिंग के बाद मुठभेड़ में दो घायल

summer express,सोनीपत। नंदू गैंग के नाम पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के बाद खांडा रोड स्थित एक कार्यालय पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पीछा करते हुए...

नूंह में चार पनीर डेरियों पर छापा, 7500 किलो मिलावटी पनीर बरामद

summer express , नूंह। मिलावटी पनीर तैयार कर दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के बड़े शहरों में सप्लाई किए जाने की शिकायतों के बीच प्रशासन ने बृहस्पतिवार देर रात बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त टीम ने पुन्हाना क्षेत्र में चार पनीर डेरियों पर छापेमारी कर करीब 7500 किलोग्राम संदिग्ध मिलावटी पनीर बरामद किया। कार्रवाई की सूचना फैलते ही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.