Facebook-f Youtube X-twitter

जिला में गैस,पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सामान्य, घबराकर भंडारण न करें : उपायुक्त

समर एक्सप्रेस,,शिमला -:उपायुक्त  शिमला अनुपम कश्यप ने स्पष्ट किया है कि जिला शिमला में घरेलू गैस, पेट्रोल और डीजल की किसी प्रकार की कमी नहीं है और इनकी आपूर्ति नियमित रूप से जारी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यक वस्तुओं का अनावश्यक भंडारण करने से बचें।

उपायुक्त ने यह जानकारी आज जिला के सभी उपमंडल दंडाधिकारियों (एसडीएम) के साथ आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस बैठक के दौरान दी। बैठक में जिला में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता तथा आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की गई। इस दौरान तेल विपणन कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भी वर्तमान स्टॉक और वितरण व्यवस्था की जानकारी साझा की।उपायुक्त ने बताया कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए तेल विपणन कंपनियों द्वारा एलपीजी की आपूर्ति को लेकर कुछ एहतियाती कदम उठाए गए हैं। फिलहाल वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति प्राथमिकता के आधार पर अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को की जा रही है। होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को अस्थायी रूप से आपूर्ति में कुछ प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है।

उपायुक्त ने  कहा कि ऐसे प्रतिष्ठान वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर मिट्टी तेल और कोयले की मांग जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के कार्यालय में दर्ज करा सकते हैं, ताकि आवश्यकता अनुसार उन्हें उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने दोहराया कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर, पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल का जिला में पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और उनकी आपूर्ति निरंतर जारी है।

उपायुक्त ने लोगों से अपील की कि घबराहट में आकर अधिक मात्रा में गैस सिलेंडर या पेट्रोलियम उत्पादों की खरीद न करें, क्योंकि इससे कृत्रिम कमी की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग निर्धारित नियमों के अनुसार 25 दिन के अंतराल के बाद ही की जा सकेगी।बैठक में सभी एसडीएम को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों के साथ नियमित बैठक कर आपूर्ति की स्थिति की निगरानी करें। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि पेट्रोल और डीजल कैन में न दिया जाए, ताकि अनावश्यक भंडारण को रोका जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दूल्हे की गाड़ी को रास्ते में रोककर किया हमला लूटपाट की घटना को भी दिया अंजाम

Summer express,पलवल  | पलवल के हथीन–मंडकोला रोड पर एक बारात के काफिले को रोककर हमले और लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने दूल्हे की गाड़ियों को घेरकर न सिर्फ तोड़फोड़ और मारपीट की, बल्कि सोने के आभूषण और कीमती सामान भी लूट लिया। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, नूंह...

तावड़ू मंडी में किसानों के विश्राम गृह पर प्रशासनिक कब्जा, अन्नदाता धूप में परेशान

Summer express,तावड़ू | तावड़ू अनाज मंडी में किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए विश्राम गृह पर वर्षों से प्रशासनिक कार्यालयों का कब्जा बना हुआ है। उपमंडल अधिकारी और डीएसपी कार्यालय इसी भवन में चल रहे हैं, जिसके चलते मंडी में फसल बेचने आए किसानों को तेज धूप और गर्मी में खुले में बैठने को...

गुरुग्राम डीएलएफ फेज-1 में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई शुरू, 22 अप्रैल तक चलेगा अभियान

Summer Express,गुरुग्राम | डीएलएफ फेज-1 क्षेत्र में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की इन्फोर्समेंट टीम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। स्टिल्ट+4 निर्माण नीति पर हाईकोर्ट की रोक के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में आठ टीमें एक साथ अलग-अलग हिस्सों में कार्रवाई कर रही हैं,...

सिरसा में घरेलू हिंसा का मामला :पति ने बीच सड़क पत्नी पर डंडों से किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Summer express,सिरसा |  हरियाणा के सिरसा जिले से घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर उसके ही पति ने रास्ते में बेरहमी से हमला कर दिया। पीड़िता उस समय अपनी बेटी को स्कूल से लेने जा रही थी, जब उसके पति ने उसे रास्ते में घेरकर लाठियों से बुरी...

जयपुर में सीवरेज टैंक सफाई के दौरान बड़ा हादसा, दो मजदूरों की दम घुटने से मौत

Summer express, जयपुर  | झोटवाड़ा जोन के 200 फीट रोड क्षेत्र में सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में दो सफाईकर्मियों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक दोनों मजदूर ठेके पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, दोनों मजदूरों को सीवरेज टैंक की सफाई...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.