Facebook-f Youtube X-twitter

हिमाचल में तेल-गैस सप्लाई फिलहाल सामान्य, लेकिन वैश्विक हालात को लेकर सरकार चिंतित: रोहित ठाकुर 

मंडी, धर्मवीर -:हिमाचल प्रदेश में तेल और गैस की आपूर्ति को लेकर फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए भविष्य में चुनौतियां पैदा हो सकती हैं। यह बात प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान कही।

रोहित ठाकुर वल्लभ डिग्री कॉलेज के वार्षिक समारोह में शामिल होने के लिए मंडी पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में तेल और गैस की सप्लाई सामान्य रूप से चल रही है और लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। हालांकि उन्होंने कहा कि जिस तरह से विश्व स्तर पर युद्ध और तनाव की स्थिति बन रही है, वह भविष्य के लिए चिंताजनक संकेत हैं।उन्होंने कहा कि अगर इसी तरह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अस्थिरता बनी रहती है तो दुनिया भर में तेल की कमी हो सकती है। तेल की सप्लाई प्रभावित होने पर इसके दाम बढ़ने की आशंका रहती है, जिससे महंगाई में बढ़ोतरी होगी और इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही वैश्विक स्तर पर शांति स्थापित होगी और हालात सामान्य हो जाएंगे, जिससे इस तरह की संभावित समस्याओं से बचा जा सकेगा।

इस दौरान शिक्षा मंत्री ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों में किए जा रहे शैक्षिक सुधारों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने कक्षा चौथी, पांचवीं और छठी के पाठ्यक्रम में बदलाव किया है और नए शैक्षणिक सत्र से संशोधित पाठ्यक्रम लागू कर दिया गया है। इसके लिए सभी स्कूलों को नई किताबें भी उपलब्ध करवा दी गई हैं।रोहित ठाकुर ने कहा कि सरकार का उद्देश्य सरकारी स्कूलों की शिक्षा को और बेहतर बनाना है। इसी दिशा में बच्चों को अंग्रेजी भाषा में पढ़ाई पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में सरकार ने यह निर्णय लिया था कि प्राथमिक कक्षाओं में अंग्रेजी माध्यम को बढ़ावा दिया जाएगा। उनका कहना है कि अंग्रेजी आज वैश्विक स्तर पर एक महत्वपूर्ण भाषा है और इसके माध्यम से पढ़ाई होने से अभिभावकों का भी सरकारी स्कूलों की ओर आकर्षण बढ़ेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आईआईटी मंडी का मार्स रोवर तैयार, चयन हुआ तो भारत की अंतरिक्ष आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान

मंडी, धर्मवीर-:भारतीय पोद्यौगिकी संस्थान यानी आईआईटी मंडी द्वारा निर्मित प्रोटोटाइप रोबोटिक हैंड चार सालों बाद एक बार फिर मार्स रोवर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पूरी तरह से तैयार है। संस्थान ने पिछली गलतियों से सबक लेते हुए इसे और आधुनिक व प्रभावशाली बनाने पर बल दिया है। यदि इस बार की प्रतियोगिता में...

फरीदाबाद में रिहायशी इलाके में तेंदुआ दिखने से दहशत, वन विभाग अलर्ट

Summer express,फरीदाबाद | अनंगपुर गांव के रिहायशी क्षेत्र में  देर रात तेंदुआ दिखाई देने से इलाके में दहशत फैल गई। अचानक हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना वन्य जीव एवं प्राणी विभाग को दी है। विभाग की टीम अब क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियों...

शिकोहपुर जमीन सौदा: वाड्रा-हुड्डा समेत 9 को कोर्ट समन

Summer express,नई दिल्ली |  हरियाणा के गुरुग्राम स्थित शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने अहम कार्रवाई की है। विशेष न्यायाधीश सुशांत चांगोत्रा ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत...

पानीपत में सिलेंडर ब्लास्ट से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, कमरे में लगी भीषण आग

Summer express,पानीपत  | हरियाणा के पानीपत शहर के भारत नगर इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां गैस सिलेंडर में हुए जोरदार विस्फोट ने एक व्यक्ति की जान ले ली। धमाका इतना भीषण था कि पूरा इलाका दहल उठा और आसपास के घरों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कमरे के अंदर मौजूद 60...

अंबाला में वाहन पंजीकरण घोटाले का पर्दाफाश, 200 से ज्यादा फर्जी रजिस्ट्रेशन उजागर

Summer express,अंबाला | अंबाला छावनी स्थित उप-मंडलाधिकारी कार्यालय में वाहन पंजीकरण से जुड़े एक बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है, जिसने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच में सामने आया कि बाहरी राज्यों, विशेषकर दक्षिण भारत से आने वाले वाहनों को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हरियाणा में पंजीकृत किया जा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.