Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऊना में कमर्शियल गैस सिलेंडर रिफिलिंग पर अस्थायी रोक,घरेलू गैस की कोई कमी नहीं

ऊना, राकेश -:देश के कई हिस्सों में गैस की कमी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच ऊना जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है।

विभाग के अनुसार ऊना जिले में कार्यरत सभी 12 गैस एजेंसियों के पास घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। एजेंसियों के माध्यम से सिलेंडरों की सप्लाई सामान्य रूप से जारी है और उपभोक्ताओं को घबराने की आवश्यकता नहीं है।हालांकि एहतियात के तौर पर घरेलू गैस की बुकिंग के बीच का समय 21 दिनों से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है। विभाग का कहना है कि यह कदम केवल सावधानी के रूप में उठाया गया है, ताकि जरूरत के समय हर उपभोक्ता को गैस उपलब्ध करवाई जा सके।इसी के साथ विभाग ने फिलहाल कमर्शियल गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग पर अस्थायी रोक लगा दी है। अधिकारियों के मुताबिक यह निर्णय घरेलू उपभोक्ताओं और परिवारों को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से लिया गया है। स्थिति पर विभाग लगातार नजर बनाए हुए है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी उचित कदम उठाए जाएंगे।खाद्य आपूर्ति विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि गैस की कमी को लेकर फैल रही भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करें और अनावश्यक रूप से जल्दबाजी में सिलेंडर बुकिंग न करवाएं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि धार्मिक स्थलों पर चलने वाले लंगर, विशेषकर चिंतपूर्णी मंदिर क्षेत्र में भी गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है और वहां भी व्यवस्था सुचारू रूप से जारी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिंतपूर्णी में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, ओल्ड बस स्टैंड तक पहुंचीं दर्शन की कतारें

Summer express, ऊना (राकेश शर्मा)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मां के जयकारों के बीच दर्शन के लिए लगी कतारें ओल्ड बस स्टैंड तक पहुंच गईं। श्रावण अष्टमी मेले के शुरू होने से पहले ही चिंतपूर्णी में मेले जैसा माहौल नजर आने लगा है। बड़ी...

पीरनिगाह प्रकरण पर भाजपा महिला मोर्चा का विरोध, अनु बाला बोलीं महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं

Summer express, ऊना (राकेश)। पीरनिगाह मंदिर प्रकरण को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व विधायक सतपाल रायजादा के कथित बयान पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य अनु बाला ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक ने मीडिया के सामने महिलाओं को...

हिमाचल में कांग्रेस सरकार ‘एफआईआर की सरकार’ बन गई: संजीव कटवाल

Summer express, शिमला। सुजानपुर से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र राणा के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के मामले में भाजपा प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनहित के सवालों का राजनीतिक जवाब...

ऊना भाजपा मंडल की बैठक में बनी आगामी कार्यक्रमों की रणनीति, सत्ती बोले- सड़क से सदन तक लड़ेंगे

Summer express, ऊना (राकेश)। ऊना में भारतीय जनता पार्टी मंडल की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं ऊना सदर विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। इस दौरान मंडल पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।...

चंबा में 150 फीट गहरी खाई में गिरी बस: सात की मौत, 11 घायल

Summer express, चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बैरागढ़ के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक बस हादसा हो गया। देवीकोठी-बैरागढ़-चंबा रूट पर चल रही शर्मा ट्रैवलर्स की बस चलूंज मोड़ के पास अनियंत्रित होकर करीब 150 फीट नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। हादसे में चार पुरुषों और तीन महिलाओं समेत सात यात्रियों की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.