Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सीएम  सूक्खू ने नादौन दौरे पर किया विकास कार्यों का उद्घाटन, थर्ड फ्रंट पर दिया स्पष्ट जवाब

हमीरपुर, अरविन्द -: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू ने हमीरपुर जिले के नादौन क्षेत्र में दो दिवसीय दौरे के दौरान कई विकास और शिक्षा परियोजनाओं का उद्घाटन किया। अमतर क्रिकेट स्टेडियम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री ने नादौन डिग्री कॉलेज में बहुउद्देशीय भवन का शिलान्यास किया और डिजिटल लाइब्रेरी, वर्चुअल क्लासरूम और स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स ने उन्हें गॉड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया।थर्ड फ्रंट को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री सूक्खू ने कहा कि पार्टी बनाने का लोकतांत्रिक अधिकार सबको है और जो व्यक्ति जाना चाहता है, वह जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार अपना दो वर्षीय कार्यकाल पूरा करेगी। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी हिमाचल के विकास की विरोधी क्यों है और आरडीजी मुद्दे पर चुप्पी क्यों साधे हुए है।

मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के रोबोटिक सर्जरी पर दिए बयान का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि रोबोटिक सर्जरी एम्स की तर्ज पर हिमाचल में उपलब्ध करवाई गई है, जबकि नेता प्रतिपक्ष अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में नेरचौक मेडिकल कॉलेज में एक एमआरआई मशीन तक नहीं लगा पाए थे। सूक्खू ने कहा कि भाजपा और पूर्व मुख्यमंत्री हिमाचल के विकास को लेकर पूरी तरह से कुंठित हैं।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने एलपीजी गैस की स्थिति पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश में कोई गैस की किल्लत नहीं है। यदि भविष्य में कोई समस्या आई, तो सरकार हर संभव कदम उठाएगी।नादौन डिग्री कॉलेज में छात्रों के इंतजार पर मुख्यमंत्री ने आभार व्यक्त किया और कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा में आधुनिकता और गुणवत्ता को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि जून माह से मैडिकल कॉलेज में कक्षाएं शुरू की जाएंगी। हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में मल्टी सुपर स्पेशलिटी सुविधा उपलब्ध करवाई जा चुकी है और डेंटल कॉलेज की कवायद भी शुरू की जाएगी।

मुख्यमंत्री सूक्खू ने दो दिवसीय दौरे के दौरान शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र के आधुनिक विकास पर जोर दिया, ताकि आम जनता को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार जनता के हित और विकास को सर्वोपरि मानकर हर संभव प्रयास करेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दयानंद कॉलोनी फायरिंग मामले में पुलिस मुठभेड़, दो आरोपी पैर में गोली लगने से घायल

Summer express, हिसार। दयानंद कॉलोनी और अर्बन एस्टेट क्षेत्र में हुई फायरिंग के मामले में हिसार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद काबू किया है। सातरोड साउथ बाईपास पुल के पास पुलिस टीम और आरोपियों के बीच हुई मुठभेड़ में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। घायल आरोपियों...

चरखी दादरी कोर्ट रोड गोलीकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, कातिया रिमांड पर

Summer eexpress, चरखी दादरी। शहर के चर्चित कोर्ट रोड गोलीकांड मामले में दादरी पुलिस की जांच और कार्रवाई लगातार जारी है।  पुलिस ने मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव कलियाणा निवासी रोहित उर्फ बाबा उर्फ जग्गू और गांव रावलधी निवासी सचिन उर्फ रोट के रूप में हुई...

मांडोठी में हनुमान मंदिर परिसर में तोड़फोड़, चार महिलाओं समेत 10 पर केस

Summer express, मांडोठी। गांव मांडोठी में हनुमान जी के धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर आसौदा थाना पुलिस ने चार महिलाओं समेत 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने धार्मिक स्थल के कमरे का...

पानीपत में नई कोच ले जा रही ट्रेन के इंजन में शॉर्ट सर्किट, डेढ़ घंटे रुकी गाड़ी

Summer express, पानीपत। चंडीगढ़ से नई कोच लेकर दिल्ली की ओर जा रही ट्रेन के इंजन में रविवार सुबह करीब आठ बजे अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। इंजन से धुआं निकलता देख लोको पायलट ने तत्काल रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी। जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और इंजन...
Summer Express - हिसार हत्याकांड: शादी के चार माह बाद शुरू हुई प्रताड़ना, पति पर गंभीर आरोप

नीलोखेड़ी के पास नहर में मिला लापता युवक का शव, टैटू से हुई पहचान

Summer express, नीलोखेड़ी। नीलोखेड़ी के पास नहर में  सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव नग्न अवस्था में था और उसके हाथ पर काली चुन्नी बंधी हुई थी। हाथ पर बने टैटू के आधार पर मृतक की पहचान 21 वर्षीय राहुल दहिया निवासी यमुनानगर के रूप में हुई है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.