Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

टोहाना में गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारें, घंटों इंतजार से लोग परेशान

Summer Express,टोहाना। हरियाणा के टोहाना शहर में गैस सिलेंडर लेने के लिए लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दमकोरा रोड स्थित मुकुल गैस एजेंसी पर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग सिलेंडर लेने के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे वहां लंबी कतारें लग गई हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार कई लोग करीब दो घंटे से अधिक समय से लाइन में खड़े हैं, लेकिन उन्हें अब तक सिलेंडर की पर्ची नहीं मिल पाई है। लोगों का कहना है कि उन्होंने पहले से गैस सिलेंडर की बुकिंग करवाई हुई थी और पर्ची लेने के लिए सुबह करीब 9 बजे से एजेंसी के बाहर इंतजार कर रहे हैं।

लाइन में लगे लोगों ने बताया कि जब तक उन्हें सिलेंडर नहीं मिलेगा, वे वापस घर नहीं जाएंगे। गैस की मांग बढ़ने के कारण एजेंसी पर भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है।

स्थिति को देखते हुए किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए शहर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस की मौजूदगी में गैस सिलेंडरों का वितरण कराया जा रहा है ताकि व्यवस्था बनी रहे और लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दयानंद कॉलोनी फायरिंग मामले में पुलिस मुठभेड़, दो आरोपी पैर में गोली लगने से घायल

Summer express, हिसार। दयानंद कॉलोनी और अर्बन एस्टेट क्षेत्र में हुई फायरिंग के मामले में हिसार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद काबू किया है। सातरोड साउथ बाईपास पुल के पास पुलिस टीम और आरोपियों के बीच हुई मुठभेड़ में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। घायल आरोपियों...

चरखी दादरी कोर्ट रोड गोलीकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, कातिया रिमांड पर

Summer eexpress, चरखी दादरी। शहर के चर्चित कोर्ट रोड गोलीकांड मामले में दादरी पुलिस की जांच और कार्रवाई लगातार जारी है।  पुलिस ने मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव कलियाणा निवासी रोहित उर्फ बाबा उर्फ जग्गू और गांव रावलधी निवासी सचिन उर्फ रोट के रूप में हुई...

मांडोठी में हनुमान मंदिर परिसर में तोड़फोड़, चार महिलाओं समेत 10 पर केस

Summer express, मांडोठी। गांव मांडोठी में हनुमान जी के धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर आसौदा थाना पुलिस ने चार महिलाओं समेत 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने धार्मिक स्थल के कमरे का...

पानीपत में नई कोच ले जा रही ट्रेन के इंजन में शॉर्ट सर्किट, डेढ़ घंटे रुकी गाड़ी

Summer express, पानीपत। चंडीगढ़ से नई कोच लेकर दिल्ली की ओर जा रही ट्रेन के इंजन में रविवार सुबह करीब आठ बजे अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। इंजन से धुआं निकलता देख लोको पायलट ने तत्काल रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी। जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और इंजन...
Summer Express - हिसार हत्याकांड: शादी के चार माह बाद शुरू हुई प्रताड़ना, पति पर गंभीर आरोप

नीलोखेड़ी के पास नहर में मिला लापता युवक का शव, टैटू से हुई पहचान

Summer express, नीलोखेड़ी। नीलोखेड़ी के पास नहर में  सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव नग्न अवस्था में था और उसके हाथ पर काली चुन्नी बंधी हुई थी। हाथ पर बने टैटू के आधार पर मृतक की पहचान 21 वर्षीय राहुल दहिया निवासी यमुनानगर के रूप में हुई है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.