Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जालंधर में नशे का कहर जारी, एक सप्ताह में तीसरे युवक की संदिग्ध मौत

Summer Express, जालंधर। जिले में नशे से जुड़ी मौतों का सिलसिला लगातार चिंता बढ़ा रहा है। मेहतपुर क्षेत्र में ड्रग्स ओवरडोज की आशंका के बीच एक सप्ताह के भीतर तीसरे युवक की मौत का मामला सामने आया है। ताजा घटना में मेहतपुर बस स्टैंड के पास झाड़ियों से 23 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान गांव खुरमपुर निवासी अनमोल के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने बस स्टैंड के नजदीक झाड़ियों में युवक का शव पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। घटनास्थल से एक सिरिंज भी बरामद हुई है, जिसके चलते पुलिस युवक की मौत ड्रग्स ओवरडोज से होने की आशंका जता रही है।

बताया जा रहा है कि मेहतपुर इलाके में पिछले कुछ दिनों में यह तीसरी ऐसी घटना है। इससे पहले 7 मार्च को कबड्डी खिलाड़ी वंशदीप की मौत हुई थी, जबकि ,  गांधी कैंप के पास रेलवे लाइन के नजदीक गढ़ा क्षेत्र के एक युवक का शव मिला था। लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने इलाके में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।

हालांकि मृतक अनमोल के परिजनों का कहना है कि वह किसी भी तरह के नशे का सेवन नहीं करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।

इस बीच मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन ने थाना स्तर पर बदलाव भी किए हैं। एसएसपी के निर्देश पर मेहतपुर थाने के एसएचओ पंकज कुमार का तबादला कर दिया गया है और उनकी जगह इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि इलाके में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा तथा पूरे मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.