Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राघव चड्ढा की तारीफ में बोले विक्रमादित्य सिंह, कहा– जनहित के मुद्दे उठाने वालों से सीखना चाहिए

समर एक्सप्रेस /शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आम आदमी पार्टी के   राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय लोकतंत्र की खूबसूरती यही है कि यहां सीखने के दरवाजे हमेशा खुले रहते हैं।उन्होंने कहा कि राजनीति में जो भी व्यक्ति जनता के हित में ईमानदारी और तथ्यों के साथ अपनी बात रखता है, वह सम्मान और सीख दोनों का हकदार होता है, चाहे वह किसी भी दल या विचारधारा से जुड़ा हो।

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि हाल के दिनों में राघव चड्ढा ने संसद में आम उपभोक्ताओं, मध्यम वर्ग, गिग वर्कर्स और युवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए हैं। ये ऐसे विषय हैं जो सीधे आम भारतीय के जीवन से जुड़े हुए हैं और इसलिए उनकी खुलकर सराहना की जानी चाहिए।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राघव चड्ढा की विशेषता यह है कि वे केवल आलोचना नहीं करते, बल्कि ठोस सुझावों और आंकड़ों के साथ समाधान भी प्रस्तुत करते हैं। इससे उनकी राजनीति जन-केंद्रित और जिम्मेदार दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हर व्यक्ति को यह सीख लेनी चाहिए कि अच्छी बात और जनहित का काम जहां भी दिखे, उसे स्वीकार करना चाहिए। राजनीति में किसी से सीखने के लिए न दल देखना चाहिए और न ही विचारधारा। यही विनम्रता और सीखने की भावना सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.