Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में विकास कार्य बना मुसीबत, खुदी सड़क से बढ़ी परेशानी

Summer Express, गुरुग्राम | नोएडा और दिल्ली में हाल के हादसों के बावजूद गुरुग्राम में सड़क सुरक्षा को लेकर सरकारी विभागों की लापरवाही सामने आ रही है। शहर में कई जगहों पर विकास कार्यों के नाम पर सड़कें खोदी जा रही हैं, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। कहीं सीवर लाइन बिछाने तो कहीं ड्रेन निर्माण के चलते राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है।

शहर के सेक्टर-70 की मुख्य सड़क पिछले करीब छह महीनों से खुदी हुई है। यहां सीवर की मास्टर लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है, लेकिन काम की धीमी रफ्तार के कारण यह अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। इससे रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बताया जा रहा है कि यह काम गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) की ओर से सुभाष इंफ्रा एजेंसी को सौंपा गया था, जिसे दो महीने में पूरा किया जाना था। हालांकि निर्धारित समय सीमा के बाद भी निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है।

सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि सड़क खोदने के बाद मौके पर उचित बैरिकेडिंग तक नहीं की गई है। सड़क किनारे कई फुट गहरी खाई बन गई है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। जगह-जगह गड्ढे, निर्माण सामग्री और अधूरा भराव होने के कारण इस मार्ग पर अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है।

मिट्टी के ढेर पड़े होने से तेज हवा या वाहनों के गुजरने पर धूल उड़ती है, जिससे प्रदूषण भी बढ़ रहा है। सुबह और शाम के व्यस्त समय में हालात और ज्यादा खराब हो जाते हैं।

यह सड़क सेक्टर-69 और 70 की कई बड़ी रिहायशी सोसायटियों को जोड़ती है। ट्यूलिप व्हाइट, ऑरेंज, वायलेट, प्रिवी अवांते, सनब्रीज, ट्यूलिप लीफ, द वेनिशियन स्काई एआरसी, क्रिमसन और ग्रीन ओक्स समेत कई सोसायटियों के हजारों लोग इसी मार्ग से रोजाना आवाजाही करते हैं और पास के थ्री रोड्स मॉल तक पहुंचते हैं।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि अधिकारियों की नियमित निगरानी होती तो काम छह महीने तक अधूरा नहीं रहता। लोगों ने मांग की है कि निर्माण कार्य को जल्द पूरा कर सड़क को सुरक्षित और सुचारु बनाया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.