Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सिरसा में आवारा पशु पकड़ने गई टीम पर हमला, कर्मचारियों को तलवारों से पीटा

Summer Express, सिरसा | हरियाणा के सिरसा शहर में बेसहारा पशुओं को पकड़ने गई नगर परिषद की टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। कंगनपुर रोड स्थित परशुराम कॉलोनी में शनिवार को कुछ युवकों ने पशु पकड़ने पहुंचे कर्मचारियों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे तीन कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल कर्मचारी जोगिंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने साथी मुनीम और गोला के साथ ठेकेदार विकास के निर्देश पर इलाके में एक आवारा गाय को पकड़ने के लिए गए थे। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और बिना किसी विवाद के उन पर हमला कर दिया।

पीड़ित के अनुसार हमलावरों के हाथों में तलवारें थीं। आरोप है कि युवकों ने कर्मचारियों को जमीन पर गिराकर पहले मारपीट की और बाद में धारदार हथियारों से वार किए। जब अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उन्हें भी पीटा गया। आसपास मौजूद लोगों के हस्तक्षेप के बाद ही हमलावर वहां से भाग निकले।

हमले के बाद आरोपी कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर पटेल चौक निवासी गोलू उर्फ मवकू गुर्जर, विजय, रानियां रोड निवासी मुकेश, गौशाला मोहल्ला निवासी सुरजी और कुछ अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद नगर परिषद के कर्मचारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। कर्मचारियों का कहना है कि बार-बार होने वाली ऐसी घटनाओं के कारण ड्यूटी के दौरान खतरा महसूस होने लगा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - Auto Draft

जयपुर में पत्नी और तीन बेटियों की हत्या, आरोपी पति रींगस से गिरफ्तार

summer express , जयपुर। राजस्थान पुलिस ने पत्नी और तीन बेटियों की हत्या के आरोपी 45 वर्षीय राहुल झा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को सीकर जिले के रींगस स्थित एक होटल से रविवार रात पकड़ा गया। वारदात के बाद आरोपी कथित तौर पर ई-रिक्शा से जयपुर के तीन मंदिरों में...

तरनतारन में 7 लाख की रिश्वत का मामला, दो एसएचओ समेत चार पर केस दर्ज

summer express ,तरनतारन |डी.जी.पी. गौरव यादव के आदेश पर तरनतारन पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए 2 एस.एच.ओ. और दो बिचौलियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत दर्ज मामलों में एक आरोपी के परिवार वालों से जांच के दौरान...

सेना की वर्दी में गांव लौटी फतेहपुर की बेटी अल्का, पिता की आंखों में छलका गर्व

लेफ्टिनेंट बनकर अल्का पठानिया ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत Summer express/कांगड़ा, संजीव -:फतेहपुर क्षेत्र की बेटी अल्का पठानिया ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सैन्य अधिकारी बनने के बाद जब अल्का पहली बार अपनी जन्मभूमि लाड़थ बाड़ी...

छोटी काशी मंडी में 38वें गणेश उत्सव का आगाज, इस बार नहीं होगा गणेश प्रतिमा का विसर्जन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में दस दिवसीय गणेश उत्सव का शुभारंभ हो गया है। इस वर्ष उत्सव के दौरान एक महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा। मंदिर प्रबंधन ने गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन नहीं करने का निर्णय लिया है। हालांकि प्रतिमा को मंदिर परिसर में विधिवत स्थापित...

वायनाड में रिश्तेदार के घर 20 वर्षीय युवती का शव मिला, काले जादू के आरोप से सनसनी

Summer express ,तिरुवनंतपुरम। केरल के वायनाड जिले के पेरिया में रिश्तेदार के घर 20 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने फिलहाल इसे अप्राकृतिक मौत के तौर पर दर्ज किया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मृतका...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.