Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बीजेपी विधायक सतपाल सत्ती ने ऊना कार्यालय में कार्यकर्ताओं को पार्टी विचारधारा से करवाया अवगत

ऊना, राकेश-: ऊना के बीजेपी कार्यालय में आज भारतीय जनता पार्टी का अभ्यास वर्ग आयोजित किया गया। इस अवसर पर बीजेपी विधायक सतपाल सत्ती ने भाग लिया और कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा और कार्यप्रणाली से अवगत कराया।

सत्ती ने मीडिया से बातचीत में बताया कि प्रदेशभर में पार्टी का यह अभ्यास वर्ग चल रहा है, जिसमें कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी की कार्यप्रणाली, विचारधारा और राष्ट्रीयता पर आधारित नीतियों की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी परिवारवादी या जातिवादी नहीं है, बल्कि इसमें विभिन्न धर्म और जातियों के लोग समान रूप से भाग लेते हैं।उन्होंने  बताया कि छोटे कार्यकर्ता भी पार्टी में प्रधानमंत्री बनने की संभावनाओं के पात्र हैं, जिसका उदाहरण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। सत्ती ने कहा कि यह अभ्यास वर्ग कार्यकर्ताओं को यह समझाने के लिए है कि भारतीय जनता पार्टी अन्य पार्टियों से कैसे अलग है और इसे एक राष्ट्रीय पार्टी के रूप में कैसे देखा जाता है।प्रदेश भर में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं को यही जानकारी दी जा रही है, ताकि पार्टी की मूल विचारधारा हर सदस्य तक पहुँचे और सभी को समान दृष्टिकोण से कार्य करने की प्रेरणा मिले।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

निजीकरण और एग्री डिस्काम के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन, 11 से 13 अगस्त तक हड़ताल का ऐलान

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल। बिजली क्षेत्र में निजीकरण की नीतियों, हरियाणा एग्री डिस्काम के गठन और स्मार्ट मीटर लगाने की योजना के विरोध में हरियाणा के बिजली कर्मचारियों ने आंदोलन तेज कर दिया है। हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले बुधवार को पलवल में अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर कर्मचारियों ने...

वार्ड-5 के आज़ाद पार्षद जीवन कुमार ने साथियों सहित थामा चित्रा सरवारा का दामन

Summer express, अंकुर कपूर, अम्बाला छावनी | अम्बाला छावनी की राजनीति में बुधवार को एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया, जिसने स्थानीय सियासी फिज़ा में नई हलचल पैदा कर दी। वार्ड नंबर-5 से निर्वाचित आज़ाद पार्षद जीवन कुमार ने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ हरियाणा की युवा नेत्री एवं टीम चित्रा की संस्थापक चित्रा सरवारा...

कंगना के बयान पर कांग्रेस का भाजपा पर हमला, कुलदीप राठौर बोले— राष्ट्रीय अध्यक्ष बताएं, क्या यही पार्टी की ऑफिशियल स्टेटमेंट

Summer express/शिमला, संजू-: भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा छात्रों और जेन-जी को लेकर दिए गए विवादित बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा नेतृत्व को सीधे कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को स्पष्ट करना चाहिए कि...

चम्बा में 15 सितंबर तक वाटर स्पोर्ट्स और एडवेंचर गतिविधियों पर रोक, पर्यटन विभाग ने जारी किए निर्देश

Summer express/चम्बा,मंजूर पठान-: मानसून सीजन को देखते हुए जिला चम्बा में पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा के मद्देनज़र 15 जुलाई से 15 सितंबर तक सभी प्रकार की वाटर स्पोर्ट्स और साहसिक पर्यटन गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लागू रहेगा। पर्यटन विभाग ने इस संबंध में सभी संचालकों, एजेंसियों और संबंधित हितधारकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी...

सावन में श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, बठिंडा-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन 30 जुलाई से चलेगी

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला।सावन माह की शुरुआत के साथ हरिद्वार में गंगाजल लेने जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तर रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। श्रद्धालुओं की सुविधा और ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अंबाला मंडल के तहत बठिंडा से हरिद्वार के बीच विशेष अनारक्षित एक्सप्रेस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.