Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस विधायकों को शिमला से कसौली पहुंचाया गया

समरएक्सप्रेस/सोलन-:हरियाणा में होने वाले राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने अपने विधायकों को एकजुट रखने के लिए नई रणनीति अपनाई है। मतदान 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शुरू होना है और उससे पहले पार्टी अपने विधायकों को सुरक्षित स्थान पर रखने में जुटी हुई है।

रविवार को कांग्रेस ने अपने कुल 37 विधायकों में से 31 को शिमला से कसौली स्थानांतरित कर दिया। सभी विधायक टेम्पो ट्रैवलर के जरिए कसौली पहुंचे, जहां उन्हें एक निजी होटल में ठहराया गया है। बताया जा रहा है कि विधायकों के लिए करीब 40 कमरे पहले से ही आरक्षित कर लिए गए हैं ताकि सभी एक साथ रह सकें।यह होटल चंडीगढ़ से करीब 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, इसलिए पार्टी नेतृत्व को यह स्थान अपेक्षाकृत सुरक्षित और सुविधाजनक माना गया। यहां पार्टी के वरिष्ठ नेता भी लगातार विधायकों के संपर्क में हैं और चुनावी रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं।इससे पहले खबरें आई थीं कि कांग्रेस के विधायक रविवार रात परवाणू में ठहर सकते हैं, जो चंडीगढ़ से लगभग 34 किलोमीटर दूर है। हालांकि बाद में योजना में बदलाव करते हुए उन्हें कसौली भेजने का निर्णय लिया गया।राजनीतिक जानकारों का मानना है कि राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस का यह कदम विधायकों को एकजुट रखने और किसी भी तरह की राजनीतिक उठापटक से बचने के लिए उठाया गया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

महिला आरक्षण बिल विवाद पर गरमाई सियासत,मंत्री नेगी ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला,संजू-:लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी बहस के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान से राजनीतिक माहौल और तेज हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री महिला सांसदों से दूरी बनाकर संसद में उपस्थित नहीं होते, तो स्वयं को...

कंगना रणौत के बयान पर विक्रमादित्य सिंह का तंज,महिला प्रतिनिधित्व को लेकर छिड़ी सियासी बहस

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजनीति में महिला आरक्षण और महिला प्रतिनिधित्व को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। हाल ही में सांसद कंगना रणौत के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया, जिसमें उन्होंने हिमाचल विधानसभा में खुद को एकमात्र महिला प्रतिनिधि जैसा प्रस्तुत किया। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर आलोचना का...

महिला आरक्षण मुद्दे पर सियासत तेज, राजेंद्र गर्ग ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

बिलासपुर,सुभाष-:झंडूता में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण विधेयक के विरोध ने कांग्रेस की सोच को उजागर कर दिया है और यह महिलाओं के अधिकारों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता पर सवाल खड़े...

हमीरपुर में नकली करेंसी गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

हमीरपुर-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में पुलिस ने नकली करेंसी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हजारों रुपये के जाली नोट बरामद हुए हैं, जो प्रदेश के अलग-अलग जिलों में खपाए जा रहे थे।हमीरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को पुलिस टीम...

पेखूबेला सौर ऊर्जा संयंत्र के डंगे पर विवाद, किसानों ने जताई चिंता

ऊना, राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के पेखूबेला में बने सौर ऊर्जा संयंत्र के साथ डंगे के निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जहां एक तरफ संयंत्र को बारिश से बचाने के लिए दीवार खड़ी की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ किसान अपनी जमीनों में पानी भरने की आशंका से चिंतित हैं।...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.