Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बारिश से ट्रेनों की रफ्तार धीमी, पंजाब के स्टेशनों पर यात्रियों को परेशानी

Summer Express , जालंधर | पंजाब में लगातार हो रही बारिश का असर रेल यातायात पर भी देखने को मिला। खराब मौसम के कारण कई ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई, जिससे विभिन्न रूटों पर चलने वाली गाड़ियां निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं। इस वजह से जालंधर कैंट और सिटी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार अमृतसर से दिल्ली जाने वाली शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस अपने तय समय से करीब आधा घंटा देरी से सिटी स्टेशन से शाम लगभग 3:45 बजे रवाना हुई। वहीं अमृतसर से री-शेड्यूल होकर चलने वाली सचखंड एक्सप्रेस लगभग साढ़े तीन घंटे की देरी से सुबह करीब 10 बजे सिटी स्टेशन पहुंची।

इसी क्रम में अमृतसर से चलने वाली गोरखपुर एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से करीब तीन घंटे देरी से शाम लगभग 5 बजे सिटी स्टेशन पहुंची। अमृतसर की ओर जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस भी सुबह साढ़े दस बजे के तय समय के बजाय करीब चार घंटे देरी से स्टेशन पर पहुंची।

दुर्गयाना एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय दोपहर 3:40 बजे के बजाय लगभग साढ़े तीन घंटे की देरी से शाम करीब 7:15 बजे सिटी स्टेशन पहुंची। वहीं अमृतसर शहीद एक्सप्रेस भी करीब तीन घंटे देरी से सिटी स्टेशन पहुंची।

इसके अलावा दिल्ली से री-शेड्यूल होकर आने वाली सरबत दा भला एक्सप्रेस लगभग डेढ़ घंटे की देरी से दोपहर करीब 3 बजे सिटी स्टेशन पहुंची। अमृतसर से चलने वाली अमृतसर स्पेशल ट्रेन भी अपने तय समय दोपहर 12 बजे के बजाय करीब चार घंटे की देरी से जालंधर कैंट स्टेशन पहुंची।

वैष्णो देवी कटरा जाने वाली मालवा एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से करीब दो घंटे की देरी से दोपहर करीब 12:30 बजे कैंट स्टेशन पहुंची, जबकि जम्मू से आने वाली एक अन्य ट्रेन भी लगभग आधा घंटा देरी से पहुंची।

ट्रेनों की लगातार देरी के कारण स्टेशन पर यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार खराब मौसम और बारिश के चलते ट्रेनों की गति कम करनी पड़ी, जिसके कारण यह देरी हुई।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला GPO में अब रात 8 बजे तक होगी स्पीड पोस्ट और पार्सल बुकिंग, ग्राहकों को राहत

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। डाक विभाग ने आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पीड पोस्ट और पार्सल बुकिंग सेवाओं का समय बढ़ा दिया है। अब अंबाला जनरल पोस्ट ऑफिस (GPO) में ग्राहक सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक स्पीड पोस्ट और पार्सल बुक करा सकेंगे। विस्तारित समय से नौकरीपेशा...

मोहाली 51 एकड जमीन विवाद :गिरफ्तारी के डर से फरार आरोपितकोर्ट के आदेश के बाद तलाश रही मोहाली पुलिस

Summer express, मोहाली। सेक्टर 65 की 51 एकड जमीन की धोखाधड़ी करने वाले तीनो आरोपित फरार है। कोर्ट के आदेश के बाद मोहाली पुलिस परवीन गर्ग, वेद प्रकाश और आदर्श गर्ग की तलाश कर रही है। सेक्टर 65 की इस जमीन की कीमत मौजूदा समय में एक हजार करोड़ रुपए से अधिक है। जमीन की...

प्रधानमंत्री के पोस्टर से छेड़छाड़ पर भाजपा नाराज, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Summer express/हमीरपुर, अरविंद–: हमीरपुर शहर से सुजानपुर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर अणु के समीप प्रधानमंत्री से संबंधित एक सरकारी योजना के प्रचार के लिए लगाए गए पोस्टर के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अज्ञात शरारती तत्वों ने पोस्टर पर लगी प्रधानमंत्री नरेंद्र...

नेटवर्क बढ़ाएं, ज्ञान बांटें और व्यक्तित्व निखारें: अनुराग ठाकुर

सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा में डिजिटल लैब और टेबल टेनिस हॉल का किया उद्घाटन, विद्यार्थियों से किया संवाद Summer express/हमीरपुर, अरविंद- -: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने शनिवार को सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा का दौरा कर विद्यार्थियों से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में डिजिटल...

कुटलैहड़ में कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती, दो BDC सदस्यों ने समर्थकों सहित थामा कांग्रेस का हाथ

Summer express/उना,राकेश-:कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब हटली-जसाना वार्ड से BDC सदस्य शेर सिंह और कुरयाला वार्ड से BDC सदस्य अरुण कुमार ने दर्जनों समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया। दोनों BDC सदस्यों ने विधायक विवेक शर्मा की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.