Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

निर्माणाधीन पुलिया के पास मिट्टी में धंसी रोडवेज बस, बड़ा हादसा टला

Summer Express, कुरुक्षेत्र | हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब यात्रियों से भरी हरियाणा रोडवेज की बस निर्माणाधीन पुलिया के पास नरम मिट्टी में धंसकर फंस गई। बस में करीब 30 से अधिक यात्री सवार थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

जानकारी के अनुसार बस पटियाला से पिहोवा बस स्टैंड की ओर आ रही थी। जैसे ही बस बोढ़नी गांव के पास सड़क किनारे बन रही पुलिया के नजदीक पहुंची, अचानक उसका अगला टायर नरम मिट्टी में धंस गया। इसके चलते बस सड़क और खदान के बीच फंस गई और आगे बढ़ना संभव नहीं रहा।

स्थानीय लोगों के मुताबिक यदि बस का संतुलन बिगड़ जाता या वह पलट जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिया के पास बने गड्ढों में निर्माण कार्य के दौरान लगाए गए लोहे के सरिए खड़े थे, जिससे यात्रियों की जान को गंभीर खतरा हो सकता था।

बस के फंसने के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतारा गया और उन्हें दूसरी बस के माध्यम से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। बाद में क्रेन की मदद से फंसी हुई बस को बाहर निकाला गया।

बस के कंडक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि चालक बस को सामान्य और नियंत्रित गति से चला रहा था। सड़क पर हाल ही में डाली गई ताजी मिट्टी के कारण बस का टायर फिसलकर नीचे धंस गया। उन्होंने बताया कि इस स्थान पर करीब सात महीने से पुलिया निर्माण का काम चल रहा है और सड़क काफी संकरी हो गई है।

कंडक्टर ने यह भी स्पष्ट किया कि बस किसी वाहन को ओवरटेक करते समय नहीं फंसी। संकरी सड़क के कारण यहां ओवरटेक करना मुश्किल है और चालक सावधानी से बस चला रहा था। उन्होंने यह भी कहा कि बस के ब्रेक या स्टेयरिंग में किसी खराबी की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता, हालांकि तकनीकी जांच के बाद ही असली कारण स्पष्ट होगा।

गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई और समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा के 25 सरकारी स्कूलों में बनेंगी स्मार्ट कंप्यूटर लैब, ₹2.50 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

Summer express/चंबा-:आकांक्षी जिला चंबा के ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की अनुशंसा पर जिले के 25 सरकारी सेकेंडरी एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में अत्याधुनिक स्मार्ट कंप्यूटर लैब स्थापित की जाएंगी। इस परियोजना पर करीब ₹2.50 करोड़ खर्च...

हरियाणा में दो सड़क हादसे : भिवानी में राजमिस्त्री की मौत ,गुरुग्राम में बस-ट्रक भिड़े

summer express , गुरुग्राम। हरियाणा में गुरुवार को सड़क हादसों की दो अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि गुरुग्राम में रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में कई यात्री बाल-बाल बच गए। गुरुग्राम हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालकों के बीच विवाद हो गया, जिससे हाईवे पर कुछ देर तक...

हांसी किले में सेल्फी लेते समय 50 फीट खाई में गिरी बीएससी छात्रा

summer express , हांसी। हरियाणा के हांसी स्थित ऐतिहासिक पृथ्वीराज चौहान किले में शाम सेल्फी लेते समय एक 20 वर्षीय बीएससी छात्रा करीब 50 फीट गहरी खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। आरोप है कि भीड़ में मौजूद कई लोग...

हरियाणा में एमएसएमई को बड़ा तोहफा, किराये से ई-वाहन तक तीन नई योजनाएं

summer express , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को प्रोत्साहन देने के लिए एक साथ तीन नई योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं के तहत किराये के भवन में संचालित एमएसएमई को लीज रेंट की 25 प्रतिशत राशि की प्रतिपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा सेवा क्षेत्र की नई एमएसएमई इकाइयों...

बहादुरगढ़ ट्रामा सेंटर में रेडियोग्राफर पर पीएमओ से मारपीट का आरोप

summer express, बहादुरगढ़। हरियाणा के बहादुरगढ़ स्थित ट्रामा सेंटर में ड्यूटी से गैरहाजिर रहने को लेकर कार्रवाई की आशंका के बीच एक रेडियोग्राफर पर कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों और कर्मचारियों में रोष फैल गया। डॉक्टरों ने काम छोड़कर ट्रामा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.