Facebook-f Youtube X-twitter

पानीपत में युवक की बेरहमी से हत्या, खंडहर में मिला शव

Summer Express, पानीपत | हरियाणा के पानीपत जिले में एक युवक की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाशों ने युवक को घर से बुलाकर बर्फ तोड़ने वाले सूए से कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। सोमवार सुबह युवक का शव जीटी रोड स्थित एक खंडहर से बरामद हुआ।

मृतक की पहचान 21 वर्षीय विशाल के रूप में हुई है, जो विजय नगर कॉलोनी का रहने वाला था और मजदूरी का काम करता था। परिजनों के अनुसार विशाल रविवार सुबह करीब आठ बजे घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा।

शाम के समय एक युवक ने घर पहुंचकर परिजनों को सूचना दी कि विशाल की हत्या कर दी गई है। इसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने रातभर युवक की तलाश की।

सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे जीटी रोड पर स्थित एक खंडहर में विशाल का शव मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने बर्फ तोड़ने वाले सूए से युवक की गर्दन, छाती और पैरों पर 10 से 12 वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने और आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पालमपुर में 43 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ,पार्किंग और सौंदर्यकरण पर जोर

धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत शहर पालमपुर में पर्यटन और शहरी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 43 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी विकास परियोजनाओं की शुरुआत की गई है। इन परियोजनाओं में आधुनिक पार्किंग सुविधाओं का निर्माण, कैफे का जीर्णोद्धार और सड़कों का सौंदर्यकरण शामिल है। इन कार्यों का भूमि पूजन पर्यटन विकास निगम के...

कलीयुगी बेटे-बहू ने जानलेवा हमला कर पिता को किया लहूलुहान, दोनों फरार

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिला के लड़भड़ोल में कलियुगी बेटे और बहू ने पिता पर जानलेवा हमला कर उसे बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया है। पिता को गंभीर हालत में जोंगिंद्रनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद बेटा-बहू दोनो फरार हो गए हैं। घटना लडभड़ोल...

महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष पर हमलावर भाजपा, जितेंद्र सिंह बोले– “परिसीमन बहाना, असली विरोध सामने आया”

Summer express/ शिमला , संजू-:शिमला में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी राजनीतिक बहस के बीच भाजपा ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर तीखा हमला बोला है। रविवार को केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता में विपक्ष को घेरा और महिला आरक्षण...

करनाल में युवक की हत्या के बाद उबाल, गोंदर गांव में हाईवे जाम;गिरफ्तारी तक पोस्टमार्टम से इनकार

Summer express/करनाल -:हरियाणा के करनाल जिले के गोंदर गांव में 25 वर्षीय युवक सूरज की हत्या के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने न्याय की मांग को लेकर करनाल-कैथल हाईवे को जाम कर दिया, जिससे इलाके में यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। जाम गुरुद्वारे के सामने लगाया गया, जहां...

NH-154A की बदहाल हालत पर गरजी भाजपा, भरमौर में विधायक डॉ. जनक राज की अगुवाई में चक्का जाम

चंबा,मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। भारतीय जनता पार्टी अब जमीनी स्तर पर सक्रिय नजर आ रही है। इसी कड़ी में भरमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डॉ. जनक राज ने राष्ट्रीय राजमार्ग 154A की खराब हालत को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.