Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नलवाड़ी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में पंजाबी स्टार्स मचाएंगे धमाल, काका, गिप्पी ग्रेवाल, बब्बू मान तक देंगे प्रस्तुति

बिलासपुर, सुभाष -:बिलासपुर के गोविंद सागर झील के किनारे स्थित लुहणू मैदान में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले को लेकर इस बार खास उत्साह देखा जा रहा है। 17 मार्च से शुरू होने वाले इस ऐतिहासिक मेले की सांस्कृतिक संध्याएं दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनने वाली हैं। जिला प्रशासन ने 20 से 23 मार्च तक आयोजित होने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए प्रमुख कलाकारों की सूची जारी कर दी है।

इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में इस बार प्रसिद्ध पंजाबी कलाकार अपनी शानदार प्रस्तुतियों से माहौल को जीवंत बनाएंगे। 20 मार्च की सांस्कृतिक संध्या में लोकप्रिय पंजाबी गायक काका मंच संभालेंगे। 21 मार्च को हिमाचली लोक संगीत के जाने-माने कलाकार और ‘नाटी किंग’ के नाम से प्रसिद्ध कुलदीप शर्मा अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके बाद 22 मार्च को मशहूर पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल दर्शकों का मनोरंजन करेंगे, जबकि 23 मार्च को सुप्रसिद्ध पंजाबी गायक बब्बू मान अपनी प्रस्तुति से समापन संध्या को यादगार बनाएंगे।इन प्रमुख कलाकारों के साथ-साथ प्रत्येक सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल और बिलासपुर क्षेत्र के स्थानीय कलाकार भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे, जिससे स्थानीय संस्कृति और लोक कला को भी मंच मिलेगा।

इस संबंध में उपायुक्त राहुल कुमार ने सोमवार को बचत भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले का शुभारंभ 17 मार्च को तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी करेंगे। वहीं मेले का समापन 23 मार्च को होगा, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।प्रशासन का कहना है कि इस बार मेले में आम जनता की भागीदारी बढ़ाने के लिए कई रोचक और जनहित से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि हर वर्ग के लोग मेले का आनंद उठा सके.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.