Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में 2027 चुनाव की तैयारी में आम आदमी पार्टी, 68 सीटों पर उतरेगी मैदान में

Summer express/शिमला, कार्तिक -: हिमाचल प्रदेश में होने वाले 2027 विधानसभा चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि वह प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों पर चुनाव मैदान में उतरेगी। इसके साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रदेश भर में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है।

22 मार्च को मंडी में सम्मेलन में शिरकत करेंगे मनीष सिसोदिया

पार्टी नेताओं का कहना है कि पिछले कई महीनों से प्रदेश में संगठन विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में ब्लॉक स्तर तक कमेटियों का गठन किया जा रहा है, ताकि पार्टी की पहुंच गांव-गांव तक बढ़ाई जा सके। आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रभारी ऋतुराज झा के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने का अभियान चलाया जा रहा है और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।इसी कड़ी में 22 मार्च को मंडी में एक बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री रहे मनीष  सिसोदिया  मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पार्टी का मानना है कि इस सम्मेलन के जरिए कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा और आगामी चुनावों के लिए रणनीति को भी गति मिलेगी।

शिमला में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान हमीरपुर से आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता जगत  राम  ने कहा कि प्रदेश की जनता लंबे समय से पारंपरिक दलों से निराश है। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में आम आदमी पार्टी तीसरे विकल्प के रूप में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगार युवाओं और सेवानिवृत्त कर्मचारियों में असंतोष है और पार्टी इन मुद्दों को प्रमुखता से उठा रही है। अगर जनता का समर्थन मिला तो पार्टी पंजाब की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश में भी मजबूत राजनीतिक विकल्प बनने का प्रयास करेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

किसानों को हुआ  का मुनाफा..बल्ह में अब तक टमाटर से 50 करोड़ का कारोबार, 250-500 तक बिका एक क्रेट

Summer express/मंडी,धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश का मिनी पंजाब कहलाई जाने वाली बल्ह घाटी में इस बार टमाटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस सीजन में बल्ह घाटी से अब तक 50 करोड़ से अधिक के टमाटरों का कारोबार हो चुका है। हालांकि सीजन अब अंतिम चरण में है, लेकिन खेतों...

हिमाचल कांग्रेस संगठन मजबूत करने में जुटी, 2027 चुनाव में वापसी का दावा

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव विनोद ज़िंटा ने कहा कि पार्टी प्रदेश में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के अभियान में जुटी हुई है और इसी रणनीति के तहत 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दोबारा सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने दावा किया कि...

बारिश में उफनते नाले ने रोकी बच्चों की राह, परिजनों ने जान जोखिम में डालकर कराया पार

Summer express/ऊना,राकेश -: जिला ऊना में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के डब्बाली गांव में एक बार फिर बरसात ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गांव के बीच से गुजरने वाले नाले में तेज बहाव होने के कारण स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचने में भारी परेशानी...

डलहौजी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Summer express/चंबा ,मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बनीखेत के समीप लाहड़ क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में...

शिमला में भारी बारिश के बीच कार्ट रोड पर भूस्खलन, यातायात कई घंटे प्रभावित

Summer express/शिमला/संजू -:राजधानी शिमला में लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार को कार्ट रोड पर अचानक हुए भूस्खलन से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा, पत्थर और मिट्टी सड़क पर आ गिरी, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.