Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर हरियाणा विधानसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित

Summer Express, चंडीगढ़ | हरियाणा विधानसभा में राज्यसभा चुनाव के दौरान हुई क्रॉस वोटिंग को लेकर मंगलवार को जोरदार हंगामा देखने को मिला। विपक्ष और सत्तापक्ष के बीच तीखी नोकझोंक के चलते सदन का माहौल गर्मा गया।

कांग्रेस विधायक रघुवीर सिंह कादियान ने सदन में यह मुद्दा उठाते हुए भाजपा पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वोटों की खरीद-फरोख्त से प्रदेश की छवि धूमिल हुई है। इस दौरान कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी करते हुए विरोध जताया।

वहीं, भाजपा विधायकों और मंत्रियों कृष्ण बेदी व गौरव गौतम ने भी पलटवार किया। दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और इशारों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा, जिससे सदन में शोर-शराबा बढ़ गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर सिंह कल्याण ने हस्तक्षेप किया और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। हंगामा बढ़ने पर सदन की कार्यवाही को 15 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के चार वोट रद्द हो गए, जबकि पांच विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग किए जाने की बात सामने आई है।

कार्यवाही स्थगित होने के बाद भी सियासी हलचल जारी रही। ब्रेक के दौरान कांग्रेस विधायक जरनैल सिंह भाजपा विधायकों के बीच जाकर बैठ गए, जिससे अटकलों का दौर तेज हो गया। जरनैल सिंह पर भी क्रॉस वोटिंग के आरोप लगाए जा रहे हैं।

इस पूरे घटनाक्रम ने राज्य की राजनीति को गरमा दिया है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर और सियासी टकराव की संभावना जताई जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.