Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में अवैध बोरवेल पर कार्रवाई, वार्ड-17 में दो सील

Summer express, गुरुग्राम | गुरुग्राम के वार्ड नंबर 17 में भूजल के अवैध दोहन के खिलाफ नगर निगम और सीएम फ्लाइंग टीम ने संयुक्त अभियान चलाते हुए दो अवैध बोरवेल सील कर दिए। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रूप से बोरवेल संचालित करने वालों में हड़कंप मच गया।

यह अभियान जोन-1 के अंतर्गत कार्यकारी अभियंता प्रदीप कुमार और एसडीओ वसीम अकरम के नेतृत्व में चलाया गया। मौके पर जूनियर इंजीनियर सचिन कुमार भी मौजूद रहे। वहीं, सीएम फ्लाइंग टीम के एसआई नरेंद्र कुमार और बिजली विभाग की टीम ने भी कार्रवाई में सहयोग किया।

निरीक्षण के दौरान दो स्थानों पर बिना अनुमति के संचालित बोरवेल पाए गए, जिनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति के भूजल का दोहन पूरी तरह अवैध है और इस पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि भूजल संरक्षण को लेकर प्रशासन पूरी तरह गंभीर है। अवैध बोरवेल न केवल नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि इससे भूजल स्तर पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और बिना अनुमति बोरवेल संचालित न करें। साथ ही, भविष्य में भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रखने की बात कही गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रेवाड़ी में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, मंडी में भीगा सैकड़ों क्विंटल बाजरा

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अर्णब चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से लगातार दूसरे दिन मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। शुक्रवार सुबह से ही बारिश का सिलसिला जारी रहा। इससे पहले रातभर हुई तेज बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी...

रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दो डंपरों और रोडवेज बस की टक्कर, सात यात्री घायल

Summer express, रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रूढ़ फ्लाईओवर के पास शुक्रवार सुबह दो डंपरों और राजस्थान रोडवेज की बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के समय बस में करीब 25 यात्री सवार थे। दुर्घटना में सात यात्रियों को गंभीर चोटें आईं, जबकि अन्य यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी...

अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में शुरू हुई क्यूआर कोड से भुगतान की सुविधा, मरीजों को मिलेगी राहत

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा सरकार की ओर से नागरिक अस्पतालों में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान की व्यवस्था शुरू की जा रही है। इसी कड़ी में अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में भी शुक्रवार से यह सुविधा शुरू कर दी गई है। इससे मरीजों...

रामलीला मैदान की महारैली में हरियाणा की भागीदारी सबसे अधिक होगी: संजय दत्त

पलवल, सुंदर कुंडू I हरियाणा कांग्रेस ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने दावा किया कि महारैली में लाखों की संख्या में लोगों की भागीदारी होगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के कार्यकर्ता इस...

पलवल में बाल कुपोषण प्रबंधन की पायलट परियोजना की समीक्षा, विभागीय समन्वय पर जोर

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल। जिला सचिवालय के सभागार में राज्य सहायता मिशन, हरियाणा की ओर से स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान के अंतर्गत बाल कुपोषण के प्रबंधन के लिए चिकित्सीय पोषण आहार के माध्यम से संचालित पायलट परियोजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.