Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चैत्र नवरात्रि मेले के लिए चिंतपूर्णी मंदिर तैयार, 24 घंटे खुले रहेंगे कपाट

Summer express /चिंतपूर्णी, विकास -:चैत्र नवरात्रि मेले को लेकर चिंतपूर्णी मंदिर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर न्यास और प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि इस बार मंदिर को लगभग 50 लाख रुपये के फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है, जिसकी व्यवस्था दिल्ली के श्रद्धालु प्रवीण क्वात्रा द्वारा निशुल्क की गई है।

मेले के दौरान मंदिर के कपाट 24 घंटे खुले रहेंगे। केवल रात के समय एक घंटे के लिए सफाई व्यवस्था हेतु मंदिर बंद किया जाएगा। सुगम दर्शन प्रणाली के तहत श्रद्धालुओं को 500 रुपये प्रति व्यक्ति शुल्क देना होगा, जबकि दिव्यांग और बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसमें एक अटेंडेंट भी शामिल रहेगा।मेला क्षेत्र में लंगर लगाने वाली संस्थाओं के लिए भी नियम तय किए गए हैं। बिना अनुमति लंगर लगाने की अनुमति नहीं होगी। इसके लिए 20 हजार रुपये जमा कराने होंगे, जिसमें 10 हजार फीस और 10 हजार धरोहर राशि शामिल है।प्रशासन की ओर से एसडीएम को मेला अधिकारी और डीएसपी को पुलिस मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एचआरटीसी परिचालक से घर से ही फर्जी चेकिंग रिपोर्ट भरवा रहे इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडी डिवीजन में फर्जी चेकिंग का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि एक इंस्पेक्टर ने धर्मशाला-कुल्लू रूट पर तैनात परिचालक से ड्यूटी के दौरान नहीं बल्कि घर पर बैठकर ही फर्जी चेकिंग भरवाई।...

फरीदाबाद के युवक की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में हरियाणा के एक युवक की पत्नी और मासूम बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कार से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश...

पंचकूला में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, कई वाहन और मकान क्षतिग्रस्त

Summer express, पंचकूला। सेक्टर-15 में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। स्कॉर्पियो ने पहले सड़क से गुजर रही एक कार को टक्कर मारी, इसके बाद लोहे का गेट, ग्रिल और सुरक्षा कक्ष तोड़ते हुए एक मकान के बाहर खड़ी एसयूवी में जा घुसी। हादसे में कई वाहनों और संपत्ति को...

5.19 करोड़ की विकास परियोजनाओं का पलवल में शिलान्यास, सभी वार्डों में होगा समान विकास

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल शहर के वार्ड नंबर-10 स्थित कुसलीपुर क्षेत्र में करीब 5.19 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। नारियल फोड़कर कार्यों की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार शहर के हर वार्ड में समान...

पंचकूला में मंत्री के सस्पेंशन आदेश पर भी नहीं हुई पुलिस कार्रवाई

Summer express, पंचकूला। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में हरियाणा सरकार के मंत्री कृष्णलाल पंवार द्वारा महिला थाना की एसएचओ और जांच अधिकारी एएसआई को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद एक सप्ताह बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस विभाग ने दोनों अधिकारियों को निलंबित करने के बजाय पहले विभागीय जांच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.