Facebook-f Youtube X-twitter

हिमाचल विधानसभा में  डिप्टी सीएम के बयान पर तीखी नोक-झोंक

शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन सदन में उस समय माहौल गरमा गया, जब राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अपना वक्तव्य रखा। उनके भाषण के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली, जिससे सदन का वातावरण काफी तनावपूर्ण हो गया।

उपमुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल का जिक्र करते हुए विपक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जब भाजपा सत्ता में थी, तब भी राज्यपाल पूरा अभिभाषण पढ़े बिना ही कुछ मिनटों में सदन से चले गए थे। उस दौरान जब कांग्रेस विधायक अपनी बात रखने राज्यपाल के पास पहुंचे, तो उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज कर दिए गए। अग्निहोत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के छह विधायकों पर एफआईआर दर्ज की गई और यहां तक कि देशद्रोह जैसे गंभीर मामले भी लगाए गए, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है।उन्होंने इसे विधायकों के विशेषाधिकारों का उल्लंघन बताते हुए कहा कि सदन के भीतर दिए गए वक्तव्यों को लेकर बाहर आपराधिक या मानहानि के मामले दर्ज नहीं किए जा सकते। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी विधायक को सदन से बाहर निकालने का अधिकार केवल विधानसभा अध्यक्ष के पास होता है, लेकिन उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करना अनुचित है। इस पूरे प्रकरण पर उन्होंने स्पीकर से “स्पीकिंग ऑर्डर” जारी करने की मांग भी की, ताकि विधायकों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित हो सके।

राज्य की आर्थिक स्थिति का मुद्दा उठाते हुए उपमुख्यमंत्री ने राजस्व घाटा अनुदान (RDG) को अहम विषय बताया। उन्होंने कहा कि यह देश का पहला मामला है, जहां प्रधानमंत्री द्वारा की गई घोषणा को पूरा नहीं किया गया। उन्होंने विपक्ष से इस मुद्दे पर अपनी स्पष्ट स्थिति रखने की मांग की और कहा कि प्रदेश के वित्तीय हितों को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए अग्निहोत्री ने कहा कि जल विद्युत परियोजनाओं में हिमाचल को उसका वाजिब हिस्सा नहीं मिल रहा है। इसके अलावा राज्य को बुनियादी ढांचे के विकास में भी अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि बिहार में चुनाव के दौरान तीन ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की घोषणा की गई, जबकि हिमाचल को अभी तक ऐसी सुविधाओं में पर्याप्त समर्थन नहीं मिला है।नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर भी उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पहले वे सरकार को गिरने की भविष्यवाणी कर रहे थे और अब “शाप” देने की बात कर रहे हैं। उन्होंने विपक्ष से अपील की कि वे प्रदेश के वित्तीय और विकास से जुड़े मुद्दों पर अपनी स्पष्ट नीति सामने रखें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा:एमएसपी बढ़ोतरी से हिमाचल के किसानों में बढ़ा विश्वास

ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती अब धीरे-धीरे किसानों की पहली पसंद बनती जा रही है। राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 के बजट में प्राकृतिक खेती से उत्पादित फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में की गई बढ़ोतरी ने किसानों का भरोसा और मजबूत किया है। मुख्यमंत्री  के इस फैसले को ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक प्रतिक्रिया...

हमीरपुर अवैध खनन मामला: राजेंद्र राणा ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल, मुख्यमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

हमीरपुर,अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में अवैध खनन मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। इस प्रकरण में स्थानीय विधायक आशीष शर्मा के परिजनों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में सुजानपुर के पूर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने हमीरपुर थाना पहुंचकर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.