Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बद्दी में जल महोत्सव: उपमुख्यमंत्री ने शुद्ध जल और सिंचाई पर दिया जोर

Summer express, बद्दी (सोलन) |  हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है हर नागरिक तक शुद्ध पेयजल और हर खेत तक पर्याप्त सिंचाई जल पहुंचाना। इस दिशा में जलशक्ति विभाग सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। उपमुख्यमंत्री ने यह बात सोलन जिले के बद्दी में विश्व जल दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय जल महोत्सव में कही।

मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि जलशक्ति विभाग पूरे प्रदेश में लगभग 10,000 योजनाओं के माध्यम से काम कर रहा है, ताकि लोगों को स्वच्छ जल और किसानों को पर्याप्त सिंचाई सुविधा मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि ‘जल जीवन मिशन’ के तहत 6,000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं पर कार्य पूरा किया जा चुका है, जबकि 1,227 करोड़ रुपए की राशि केंद्र सरकार से लंबित है।

उपमुख्यमंत्री ने जलशक्ति विभाग को और अधिक सशक्त बनाने के लिए 50-50 नए पद भरने का आश्वासन भी दिया, जबकि पहले 45-45 पद भरे जा चुके हैं। उन्होंने नालागढ़-बद्दी एनएच फोरलेन परियोजना को गति देने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष इसे उठाने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान ‘नीर नारी सम्मान’ से महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसके अलावा विभागीय कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए और ग्राम पंचायत बसाल और पंजैहरा को जल योजनाओं के बेहतर संचालन के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक चौधरी राम कुमार, हरदीप बावा, प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष शशि शर्मा, मदन लाल चौधरी, अंजू शर्मा, हेमंत तंवर, सोनाक्षी सिंह तोमर, विनोद धीमान, धर्मेंद्र गिल, मुकेश हीरा, उपेंद्र वैद्य, अनिल मेहता, संजीव सोनी, संजीव धीमान सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

उपमुख्यमंत्री ने दून और नालागढ़ विधानसभा क्षेत्रों के लिए ट्यूबवैल योजनाओं के सुदृढ़ीकरण और नई स्थापना के लिए 2-2 करोड़ रुपए की राशि देने की घोषणा की। यह राशि जलशक्ति विभाग और बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण के माध्यम से खर्च की जाएगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि कालका से बद्दी तक सड़क सुधार की मांग केंद्र सरकार के समक्ष रखी जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दो रातों में जीवंत होती है डगेली परंपरा,कृष्ण जन्म और हिमाचली देव संस्कृति से जुड़ा है नाता

सोलन/चंद्रिका। हिमाचल प्रदेश की पहचान केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता से ही नहीं, बल्कि यहां की समृद्ध देव संस्कृति, लोकपरंपराओं, लोकगाथाओं और लोकनाट्य परंपराओं से भी है। इसी सांस्कृतिक विरासत की एक विशिष्ट कड़ी महासुवी क्षेत्र में प्रचलित डगेली नाच है। यह अनूठी स्वांग नृत्य परंपरा भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी बाल लीलाओं से जुड़ी...

अहमदाबाद में ऑनर किलिंग का आरोप, पिता-भाई ने युवती की हत्या कर हादसा रचा

summer express , अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद के सरखेज इलाके में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 22 वर्षीय युवती सोफिया फारूक की हत्या के आरोप में उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर युवती की हत्या करने के बाद वारदात...

फिरोजपुर जेल में तलाशी के दौरान 9 मोबाइल, नशीले कैप्सूल बरामद

summer express, फिरोजपुर । केंद्रीय जेल फिरोजपुर में जेल प्रशासन की ओर से चलाए गए विभिन्न तलाशी अभियानों के दौरान 9 मोबाइल फोन, 7 नशीले कैप्सूल और एक डाटा केबल बरामद की गई है। जेल में प्रतिबंधित सामान मिलने के बाद पुलिस ने 10 हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.