Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल के विकास के लिए सिसोदिया ने कांग्रेस-बिजपी को छोड़ने की दी सलाह

Summer express, मंडी  | मंडी में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस और भाजपा के नेताओं को खुला न्योता दिया। उन्होंने कहा कि अगर किसी को हिमाचल से सच्चा प्यार है और वह इसे आगे बढ़ते देखना चाहता है, तो उसे कांग्रेस और भाजपा में समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। इसके बजाय आम आदमी पार्टी में शामिल होकर प्रदेश के विकास और प्रगति की दिशा में योगदान देना चाहिए।

सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली की तरह हिमाचल के हर वर्ग को राहत पहुंचाना और प्रदेश को समग्र विकास की दिशा में ले जाना पार्टी का लक्ष्य है। इसके लिए केवल ईमानदार और सक्षम नेताओं को संगठन में प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि फरवरी 2027 में पंजाब चुनाव होंगे और उसके बाद वह स्वयं हिमाचल आकर पार्टी का मोर्चा संभालेंगे। तब तक हिमाचल में संगठन को मजबूत किया जाएगा और केवल उन्हीं कार्यकर्ताओं को पद और सम्मान मिलेगा, जो वास्तविक रूप से काम करने की क्षमता रखते हैं।

कार्यक्रम में सिसोदिया ने भाजपा और कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उनका कहना था कि दोनों दल केवल अपने निजी हितों में लगे हैं, जबकि प्रदेश कर्ज और पिछड़ेपन में डूबा हुआ है। आम आदमी पार्टी का उद्देश्य बेहतर शिक्षा, रोजगार, व्यापारिक अवसर और हर नागरिक को सुविधाएं प्रदान करना है, जो आज तक इन दोनों दलों द्वारा नहीं किया गया।

सिसोदिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि हिमाचल विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने का अवसर था, लेकिन केंद्र सरकार ने पार्टी के बढ़ते जनाधार को देखकर डरते हुए हिमाचल प्रभारी सत्येंद्र जैन को झूठे आरोप में गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि तीन साल जेल में रहने के बाद भी न्यायालय ने सच्चाई सबके सामने ला दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे हिमाचल को आगे बढ़ाने और आम आदमी पार्टी के उद्देश्यों को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभाएं, क्योंकि केवल दिखावे और फोटो से प्रदेश की प्रगति संभव नहीं है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.