Facebook-f Youtube X-twitter

फ्लाईओवर पर रोडवेज बस की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, हाईवे जाम

Summer express, करनाल। जीटी रोड स्थित घरौंडा फ्लाईओवर पर एक रोडवेज बस ने तूड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर पलट गया और एक ट्रैक्टर दो हिस्सों में टूट गया। इस हादसे के कारण हाईवे पर घंटों जाम लग गया और वाहन चालक परेशान हो गए।

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर ट्रैफिक बहाल किया। ट्रैक्टर ड्राइवर संदीप कुमार और उनके साथी बंटी ने बताया कि वे दो ट्रैक्टर-ट्रालियों में तूड़ी भरकर नीलोखेड़ी से पानीपत जा रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर कैमला रोड के पास पहुँचा, तभी रोडवेज बस ने आगे चल रहे ट्रैक्टर से टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद ड्राइवर बस को छोड़कर मौके से फरार हो गया। बस से टक्कर लगने के कारण ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्राली सहित हाईवे पर पलट गया। पीछे आ रहा दूसरा ट्रैक्टर भी अनियंत्रित होकर पहले वाले ट्रैक्टर से टकराया और पलट गया।

हादसे में ट्रैक्टर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से पहले पीछे वाले ट्रैक्टर को हटाकर एजेंसी भेजा। इसके बाद दूसरे ट्रैक्टर को हाइड्रा की सहायता से साइड किया गया, लेकिन वह बीच में टूटकर दो हिस्सों में बंट गया और फ्लाईओवर के नीचे गिर गया।

पुलिस ने कहा कि हादसे की जांच जारी है और दोषी बस चालक की तलाश की जा रही है। अधिकारियों ने हाईवे पर सुरक्षा और धीमी गति से वाहन चलाने की अपील भी की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.