Facebook-f Youtube X-twitter

यमुनानगर में विदेश भेजने के झांसे में 7 लाख रुपये की ठगी

Summer express, यमुनानगर | विदेश जाने का सपना दिखाकर चंडीगढ़ की ईवीएम ग्रुप फर्म ने यमुनानगर निवासी अशोक कुमार से लगभग सात लाख रुपये की ठगी की है। आरोप है कि फर्म ने ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर पैसे वसूले, लेकिन वीज़ा प्रक्रिया शुरू नहीं की। जब अशोक ने रुपये वापस मांगे, तो फर्म ने साफ इंकार कर दिया। मामले में जगाधरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अशोक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह विदेश जाने के लिए योजना बना रहे थे। उन्होंने मोबाइल पर एक विज्ञापन देखा जिसमें ईवीएम ग्रुप फर्म का प्रचार किया गया था। फर्म विदेश भेजने का कार्य करती है और विज्ञापन में संपर्क नंबर भी दिया गया था। बातचीत के बाद 24 अप्रैल 2025 को उन्होंने फर्म के कार्यालय का दौरा किया, जहां ऑस्ट्रेलिया भेजने की बात कही गई।

फर्म ने उनसे कुल 10 लाख रुपये का खर्च बताया, लेकिन अलग-अलग किस्तों में लगभग सात लाख रुपये वसूले गए। समय बीतने के बावजूद कोई प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी। मोबाइल पर संपर्क करने पर आश्वासन मिला कि कुछ अन्य युवकों को एक साथ भेजने की वजह से देरी हो रही है।

अशोक कुमार के अनुसार, बाद में फर्म ने कॉल रिसीव करना भी बंद कर दिया। जब उन्होंने फर्म के कार्यालय में जाकर स्थिति पूछी तो कहा गया कि उनका वीज़ा नहीं बना है। रुपये वापस मांगे जाने पर फर्म ने टाल-मटोल करना शुरू कर दिया और अंततः पैसे लौटाने से इंकार कर दिया। साथ ही झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी गई।

पुलिस इस मामले की गंभीरता को देखते हुए फर्म और संचालकों के खिलाफ तफ्तीश कर रही है। अशोक कुमार सहित अन्य पीड़ितों के बयानों और रिकॉर्ड के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गोहाना में सड़क हादसे में युवक की मौत, दोस्त के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने आया था

Summer express,गोहाना | पानीपत रोड स्थित कश्यप चौक के पास  देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। सड़क किनारे शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजेश के रूप में हुई है, जो पानीपत जिले के गांव बुडशाम का रहने वाला था। पुलिस को मौके से...

बहादुरगढ़ की मंडियों में बारिश से बिगड़े हालात: गेहूं भीगा, उठान धीमा होने से बढ़ी किसानों की चिंता

Summer express,बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली। शुक्रवार दोपहर हल्की बारिश के चलते क्षेत्र की अनाज मंडियों में खुले में रखा गेहूं भीग गया, जिससे किसानों और आढ़तियों की चिंता बढ़ गई है। आसौदा और छारा मंडियों में गेहूं के बड़े ढेर खुले में पड़े हैं, जबकि उठान की...

बहादुरगढ़ रेलवे फुटओवर ब्रिज का अधूरा काम जल्द होगा पूरा, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Summer Express, बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से अधूरा पड़ा फुटओवर ब्रिज जल्द पूरा किए जाने की दिशा में प्रक्रिया तेज हो गई है। इसको लेकर रेलवे और नगर परिषद के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मौके का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगर...

पानीपत में 11 लाख रुपये के तेल की कथित चोरी :  टैंकर हादसे की आड़ में साजिश का शक, ड्राइवर-कंडक्टर पर केस दर्ज

Summer express,पानीपत| पानीपत में रिफाइनरी से तेल लेकर जा रहे एक टैंकर के पलटने और उसमें से लाखों रुपये का तेल गायब होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर ट्रांसपोर्ट कंपनी ने इसे सुनियोजित साजिश बताते हुए ड्राइवर और कंडक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यह टैंकर पानीपत रिफाइनरी से हिमाचल प्रदेश के...

हैदराबाद में प्राइवेट एसी स्लीपर बस में आग, 18 यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए

Summer express, हैदराबाद | हैदराबाद के केपीएचबी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में शुक्रवार रात एक प्राइवेट ट्रैवल्स की एसी स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। इस घटना में बस में सवार सभी 18 यात्री बाल-बाल बच गए और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, यह बस श्री दुर्गा मल्लेश्वरी ट्रेवल्स...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.