Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दादूपुर हेड पर रील बनाते समय फिसला युवक, नहर में डूबने से मौत

Summer Express, यमुनानगर | यमुनानगर के दादूपुर हेड के पास सोशल मीडिया रील बनाते समय एक युवक की पश्चिमी यमुना नहर में डूबने से मौत हो गई। हादसे के अगले दिन गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसका शव बरामद किया।

मृतक की पहचान विपन कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय वीरू सिंह के रूप में हुई है, जो जगाधरी स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता था। वह अपने दोस्तों के साथ दादूपुर हेड घूमने गया था। इसी दौरान वह नहर किनारे खड़े होकर रील बना रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और पैर फिसलने से वह तेज बहाव वाली नहर में जा गिरा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गिरते ही युवक तेज धारा में बह गया। दोस्तों ने शोर मचाया और आसपास मौजूद लोगों ने भी उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह पानी में लापता हो चुका था। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की गई, लेकिन रातभर कोई सफलता नहीं मिली।

दोबारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया। गोताखोर राजीव और उनकी टीम ने आखिरकार दादूपुर हेड के पास ही एक गड्ढे में फंसे शव को बरामद किया। बताया जा रहा है कि डूबने के बाद शव नहर के भीतर बने गहरे हिस्से में फंस गया था।

मृतक के दोस्त सोनू ने बताया कि चारों दोस्त केवल रील बनाने के उद्देश्य से वहां पहुंचे थे। वीरू पहले भी इस स्थान पर वीडियो बनाने आता रहा था और उसी ने अपने दोस्तों को वहां बुलाया था। घटना के समय वह जूते उतार रहा था और एक ईंट उठाकर आगे बढ़ा, तभी उसका पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है, वहीं पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नहर या अन्य खतरनाक स्थानों पर इस तरह के जोखिम भरे वीडियो बनाने से बचें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.