Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल-इंद्री में गोवंश हत्या कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Summer Express, इंद्री | करनाल जिले के इंद्री क्षेत्र में बड़ी संख्या में गोवंश के कटे सिर मिलने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने अहम कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नवाब और शहजाद (निवासी सहसपुरजट) तथा आजम (निवासी बाड़ी माजरा, गंगोह, जिला सहारनपुर) के रूप में हुई है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि ये आरोपी मंडियों और गांवों में घूम रहे बेसहारा गोवंश को पकड़कर आगे सप्लाई करते थे। इसके बदले उन्हें प्रति गोवंश करीब चार हजार रुपये मिलते थे। इसके बाद गिरोह के अन्य सदस्य सुनसान इलाकों और जंगलों में गोवंश की हत्या कर मांस की सप्लाई करते थे, जबकि पहचान छिपाने के लिए कटे हुए सिर नहरों में फेंक दिए जाते थे।

सीआईए-वन की टीम इस मामले में आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और गिरोह के मुख्य सरगनाओं की तलाश जारी है। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से बड़ी संख्या में गोवंश के कटे सिर बरामद हुए थे। जटपुरा गांव में 50 सिर मिलने के अलावा 18 मार्च को आठ, 19 मार्च को दमनहेड़ी के पास पश्चिमी यमुना नहर में पांच और 21 मार्च को धनौरा एस्केप नाले में पांच गोवंश के सिर मिले थे। इन घटनाओं के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया था।

प्राथमिक जांच में संकेत मिले हैं कि इंद्री क्षेत्र में लंबे समय से एक संगठित गिरोह सक्रिय था, जो पहले रेकी कर गोवंश को वाहनों के जरिए ले जाता था और फिर सुनियोजित तरीके से इस अवैध गतिविधि को अंजाम देता था। पुलिस को मुख्य आरोपियों के सुराग मिल चुके हैं और जल्द ही और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

इधर, इस घटना को लेकर संत समाज में भी रोष है। संत गोपाल दास ने इंद्री रेस्ट हाउस पहुंचकर गोवंश सुरक्षा और गोचर भूमि संरक्षण के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की। इस दौरान विधायक रामकुमार कश्यप, डीएसपी सतीश गौतम समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन ने संतों और गोसेवकों को आश्वस्त किया है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होने दी जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कांगड़ा में गिद्ध संरक्षण को बड़ी कामयाबी, वाइट-रम्प्ड वल्चर की बढ़ी मौजूदगी

Summer express/कांगड़ा, राहुल-:हिमाचल प्रदेश में गिद्धों के संरक्षण को लेकर किए जा रहे प्रयास अब सकारात्मक परिणाम दिखाने लगे हैं। कांगड़ा जिला संकटग्रस्त गिद्ध प्रजातियों के संरक्षण के लिहाज से महत्वपूर्ण क्षेत्र बनकर उभरा है। वन विभाग की ओर से किए गए सर्वे में यहां वाइट-रम्प्ड वल्चर की सबसे अधिक ज्ञात संख्या दर्ज की गई...

वर्ल्ड बैंक की टीम ने अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का किया निरीक्षण, पीरड़ी पुल का काम  पूरा करने के निर्देश

Summer express/कुल्लू-: जिला मुख्यालय कुल्लू में ब्यास नदी पर एक और डबल लेन पुल के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। प्रस्तावित पुल के बनने से कुल्लू शहर को फोरलेन सड़क से सीधा जोड़ा जा सकेगा। इसी संभावित परियोजना को लेकर वर्ल्ड बैंक की टीम ने बुधवार को अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का...

अशोक अरोड़ा का सरकार पर हमला, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म कराने की मांग

summer express , चंडीगढ़ (अंकुर कपूर)। कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने हरियाणा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों से तत्काल बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी हठधर्मिता छोड़कर कर्मचारियों के साथ बातचीत करनी चाहिए, ताकि लंबे समय से चल...

पंचकूला-सहारनपुर हाईवे के पास युवती का शव मिला, हत्या की आशंका

Summer express, यमुनानगर। पंचकूला-सहारनपुर हाईवे पर रुहला खेड़ी गांव के पास बुधवार सुबह खेतों में पानी की डोल से करीब 30 से 32 वर्षीय युवती का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती के शरीर पर केवल अंतःवस्त्र थे, जबकि आसपास उसके अन्य कपड़े नहीं मिले। उसके गले में मंगलसूत्र और पैरों...

सतपाल रायजादा का तंज—नेता अपने बच्चों को उन्हीं स्कूलों में पढ़ाएं, जिनकी शिक्षा व्यवस्था की बात करते हैं; बोले- वैज्ञानिक सोच से आगे बढ़ना जरूरी

Summer express/ऊना /राकेश -: ऊना में आयोजित इंटर कॉलेज क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का समापन हो गया। समापन समारोह में ऊना सदर से कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रतियोगिता में प्रदेश के 21 कॉलेजों से 170 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समारोह के दौरान विजेता और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.