Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में खैर कटान घोटाला उजागर, संगठित ग्रीन सिंडिकेट का खुलासा

Summer Express, चंडीगढ़ | हरियाणा में पंचकूला से लेकर यमुनानगर के कलेसर जंगल क्षेत्र तक खैर के पेड़ों की अवैध कटाई का मामला अब एक बड़े संगठित ‘ग्रीन सिंडिकेट’ के रूप में सामने आया है। शुरुआती जांच में स्पष्ट हुआ है कि यह कोई एक-दो घटनाओं तक सीमित मामला नहीं, बल्कि लंबे समय से सक्रिय एक सुनियोजित नेटवर्क है, जो व्यवस्थित तरीके से वन संपदा को नुकसान पहुंचा रहा था।

जांच में यमुनानगर के दारपुर क्षेत्र से लेकर हिमाचल प्रदेश की सीमा तक फैले जंगलों में बड़े पैमाने पर अवैध कटान के ठोस प्रमाण मिले हैं। पंचकूला के आसरेवाला जंगल, मोरनी-पिंजौर बेल्ट और दारपुर क्षेत्र की विभिन्न खोहों, जैसे मेन खोह, कुई वाली खोह, छोटी वाली खोह, चिकन की खोह और खिलना वाली खोह सहित कांसली, बागपत, खादरी, टिबरियों, आमवाली, नंगली और फलोड़ी क्षेत्रों में ताजा ठूंठ, कटे पेड़ों के अवशेष और अवैध रास्तों के निशान मिले हैं। इन साक्ष्यों ने वन विभाग के भीतर संभावित मिलीभगत के संदेह को और गहरा कर दिया है।

इस पूरे नेटवर्क का खुलासा पंचकूला के आसरेवाला जंगल में खैर तस्करी का मामला सामने आने के बाद हुआ। इसके बाद वन विभाग और पंचकूला पुलिस की एसआईटी ने संयुक्त कार्रवाई शुरू की। अब तक की जांच में एक वन दरोगा सहित 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

मामले में वन विभाग की भूमिका भी सवालों के घेरे में आ गई है। अब तक दो डीएफओ, दो इंस्पेक्टर और एक अन्य कर्मचारी सहित कुल पांच अधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है। इसके अलावा पांच फॉरेस्टर और दो रेंजर्स की भूमिका की भी जांच चल रही है और उन पर जल्द कार्रवाई संभव है। विभागीय स्तर पर लापरवाही और संभावित मिलीभगत की गहन जांच की जा रही है।

इतने बड़े स्तर पर पेड़ों की अवैध कटाई सामने आने के बावजूद वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। लंबे समय तक इस नेटवर्क का सक्रिय रहना निगरानी तंत्र की कमजोरी को उजागर करता है। साथ ही उच्च स्तर पर अब तक सीमित कार्रवाई होने से भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

हरियाणा के वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि पूरे मामले की लगातार निगरानी की जा रही है। जिन अधिकारियों की संलिप्तता या लापरवाही सामने आई है, उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। एसआईटी भी सक्रिय रूप से जांच कर रही है और दोषियों को किसी भी स्तर पर बख्शा नहीं जाएगा।

फिलहाल इस खुलासे के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है और आने वाले दिनों में इस ग्रीन सिंडिकेट से जुड़े और बड़े नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...

नीलगाय को बचाने में पलटा ट्रक, महेंद्रगढ़ में 50 वर्षीय चालक की मौत

summer express , महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी के पास बुधवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 50 वर्षीय बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, खुडाना निवासी बलबीर पुत्र बुद्धसिंह बुधवार सुबह करीब...

रोहतक में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, सितंबर के 8 दिनों में मिले 8 नए मरीज

summer express , रोहतक। मानसून की बारिश के अंतिम दौर के बीच रोहतक जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सितंबर के शुरुआती आठ दिनों में ही डेंगू के 8 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.